UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Deepak Joshi haldwani news: हल्द्वानी मैनेजर दीपक जोशी का शव बरामद, रहस्यमय ढंग से हुए थे लापता
1 min read
deepak Joshi haldwani news : लापता युवक का शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी
deepak Joshi haldwani news: samsung company missing manager body found in forest kaladhungi nainital Uttarakhand : उत्तराखंड में युवाओं के लापता होने का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके चलते प्रदेश से अभी तक कई सारे युवा लापता हो चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है , जहां पर लापता युवक का शव जंगल से बरामद हुआ है। युवक का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Almora news today: अल्मोड़ा विकलांग युवक की खत्म कर दी जिंदगी, कूड़ेदान के पास मिला शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के कालाढूंगी कमलुवागांजा संगम विहार कॉलोनी देवपुर के निवासी 35 वर्षीय दीपक जोशी पुत्र स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी बीते एक फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। दरअसल दीपक सैमसंग कंपनी के होम अप्लायंसेज जज फ़ार्म मे मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, जो 1 फरवरी को शाम के करीब 5:00 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल से मार्केट के लिए निकले थे तब से उनका अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।
दीपक का शव जंगल से बरामद ( haldwani news today)
परिजनो ने दीपक की गुमशुदगी मुखानी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस प्रशासन की टीम दीपक की खोजबीन में जुटी हुई थी बीते बुधवार की सुबह कालाढूंगी क्षेत्र स्थित भाखड़ा के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताते चले मृतक युवक शादीशुदा था जिसके दो बच्चे हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर एंगल से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।
