ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Almora news today: अल्मोड़ा विकलांग युवक की खत्म कर दी जिंदगी, कूड़ेदान के पास मिला शव
1 min read
Almora news today: कूड़ेदान के पास विकलांग युवक का शव बरामद, क्षेत्र में फैला आक्रोश, 18 जनवरी से लापता था युवक..
Almora news today: kundan ram of someshwar almora murder case uttarakhand live update: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है ,जहां पर एक युवक का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक की ह्त्या की आशंका जताई जा रही है जिसके चलते पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े :Haldwani news today: हल्द्वानी से कोर्ट में पेशी को दिल्ली गए 2 दोस्तों की गई जिंदगी हत्या का अंदेशा
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के रस्यारागांव मे बीते शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की महिलाएं घास काटने के लिए जा रही थी। तभी जैसे ही वह दीपक पांडे के आंगन के पास बने सीमेंट के कूड़ेदान के पास पहुंची तो उन्हें विकलांग युवक 43 वर्षीय कुंदन राम पुत्र नरराम का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव को देखते ही महिलाओं के होश उड़ गए जिन्होंने घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी।
कुंदन का शव बरामद ( almora news today)
पुलिस प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर मृतक के भाई संतोष राम और हरीश राम ने बताया कि कुंदन 18 जनवरी से लापता था। परिजन कुंदन की तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था ,वहीं बीते शनिवार को कुंदन का शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया।
कुंदन के शरीर पर चोट के निशान ( almora crime news today)
परिजनों का कहना है कि कुंदन के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। वही हाथ की दोनों उंगलियों समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान पाए गए हैं जिससे हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की टीम ने कुंदन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
करंट लगने के कारण कुंदन पहले ही गंवा चुका था एक हाथ ( almora news kundan)
मृतक कुंदन राम बिजली का करंट लगने के कारण पहले ही अपना एक हाथ गंवा चुका था । बावजूद इसके वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कुंदन की दो बेटियां और एक बेटा है जो अभी नाबालिक है। कुंदन की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश उत्पन्न हो गया है।
