Connect with us
Uttarakhand dehradun breaking news today: Gunjan gunnu Srivastava murder case dulha market
सांकेतिक फोटो dehradun breaking news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun breaking news देहरादून में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े भरे बाजार युवती की हत्या

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun breaking news देहरादून में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े भरे बाजार युवती की हत्या

1 min read

Uttarakhand dehradun breaking news today: Gunjan gunnu Srivastava murder case dulha market:देहरादून: मच्छी बाजार में युवती की नृशंस हत्या, पूर्व शिकायत के बावजूद नहीं थमी दरिंदगी

Uttarakhand dehradun breaking news today: Gunjan gunnu Srivastava murder case dulha market: उत्तराखंड में अपराध किस कदर व्याप्त है इसका अंदाजा देहरादून से सामने आ रही इस नृशंस हत्याकांड की खबर से आसानी से लगाया जा सकता है। जहां सोमवार सुबह भरे बाजार में एक बार फिर खून की होली खेली गई है। दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाजार में 23 वर्षीय युवती की दिनदहाड़े सरेआम चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात इतनी अचानक और क्रूर थी कि चंद मिनटों में पूरा इलाका दहशत में आ गया। बाजार की गली में लहूलुहान पड़ी युवती को जब तक अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

मृतका की पहचान गुंजन (गुन्नू) श्रीवास्तव (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीते कई वर्षों से दूल्हा मार्केट में कपड़ों की दुकान में काम कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह जब गुन्नू घर के बाहर से गुजर रही थी, तभी बाइक सवार एक युवक ने उसे रोका और बातचीत शुरू की। कुछ ही पलों में यह बातचीत विवाद में बदल गई और देखते ही देखते युवक ने अचानक चापड़ निकालकर उसके गले पर वार कर दिया। गहरी चोट लगते ही गुन्नू सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में उसे तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और तनाव को देखते हुए आसपास की दुकानें स्वतः बंद हो गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आकाश कुमार (27 वर्ष) पुत्र कोमल राम, निवासी मन्नूगंज, खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून के रूप में हुई है। नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरोपी को घटनास्थल के आसपास से ही दबोच लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाश कुमार काफी समय से गुन्नू का पीछा कर रहा था। दोनों के बीच पहले परिचय था, लेकिन आकाश की शादी के बाद गुन्नू ने उससे दूरी बना ली थी। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसका पीछा करता रहा और दबाव बनाता रहा। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले ही गुन्नू ने खुड़बुड़ा चौकी में आरोपी के खिलाफ धमकी देने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपी के हौसले और बढ़ गए। सोमवार को उसी धमकी का अंजाम गुन्नू की हत्या के रूप में सामने आया।

यह वारदात ऐसे समय हुई है, जब देहरादून जिले में लगातार गंभीर अपराध सामने आ रहे हैं। बीते पांच दिनों में जिले में यह तीसरी हत्या है—जिसमें एक महिला और दो युवतियों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, गुन्नू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बाजार और मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग सवाल कर रहे हैं—अगर पुलिस द्वारा शिकायत के बाद कार्रवाई की गई होती, तो क्या एक युवती की जान बच सकती थी?

यह भी पढ़ें- Laksar haridwar news today: हरिद्वार के लक्सर में युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top