Connect with us
Uttarakhand laksar haridwar news today: sanni kumar murder case roorkee body found farm.
फोटो सोशल मीडिया sanni kumar laksar haridwar news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Laksar haridwar news today: हरिद्वार के लक्सर में युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Laksar haridwar news today: हरिद्वार के लक्सर में युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

1 min read

Uttarakhand laksar haridwar news today: sanni kumar murder case roorkee body found farm लक्सर: पांच दिन से लापता मजदूर की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव; गांव में पसरा मातम

Uttarakhand laksar haridwar news today: sanni kumar murder case roorkee body found farm: उत्तराखण्ड में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसका अंदाजा आए दिन सामने आने वाली हत्या, लूटपाट और बलात्कार की अपराधिक घटनाओं से आसानी से लगाया जा सकता है। आज फिर ऐसी ही एक सनसनीखेज खबर राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता गांव से पांच दिन पहले लापता हुए एक युवक की हत्या कर उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। शव बरामद होने के बाद गांव और परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, कंकरखाता निवासी सन्नी कुमार 27 जनवरी को गांव के ही कुछ परिचित युवकों के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर से उसकी तलाश की, लेकिन जब सभी संभावित जगहों पर भी कोई सुराग नहीं मिला तो 30 जनवरी को लक्सर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश तेज कर दी। इस बीच परिजनों ने उसी दिन सन्नी के साथ देखे गए कुछ युवकों पर संदेह जताया। परिजनों की आशंका को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की और उन्हें हिरासत में लेकर मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की।

बताया गया है कि सन्नी की तलाश कर रही पुलिस टीमों को रविवार शाम बड़ी सफलता मिली, जब मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के जंगल क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से सन्नी का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से ही युवक की तलाश की जा रही थी। शव मिलने के बाद मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सन्नी का शव मिलने के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सन्नी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां के अलावा दो भाई और पांच बहनें हैं। घर का एक अहम सहारा छिन जाने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- Preeti Rawat Rishikesh News: ऋषिकेश प्रीति रावत हत्याकांड अपडेट आरोपी के बारे में बड़ा खुलासा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top