UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun car Accident today: देहरादून में भीषण कार हादसा, एक की गई जिंदगी, कई गंभीर
1 min read
Uttarakhand dehradun car Accident today: rohit philip died on the spot many injured in old survey road: देहरादून में तेज रफ्तार का कहर: इनोवा ने राहगीरों को रौंदा, एक की मौत; घर में घुसी कार
Uttarakhand dehradun car Accident today: rohit philip died on the spot many injured in old survey road: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही जहां ओल्ड सर्वे रोड पर गुरुवार रात एक बेकाबू कार ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़क पर चल रहे लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सब कुछ बदल गया। तेज रफ्तार इनोवा ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अचानक बढ़ी रफ्तार, लोग बने शिकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जाखन की ओर से आ रही इनोवा कार की रफ्तार अचानक तेज हो गई। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारता चला गया। इस दौरान बाइक सवार रोहित फिलिप और उनका बेटा अनूप फिलिप भी कार की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में टूटी जिंदगी
दून अस्पताल में इलाज के दौरान रोहित फिलिप ने दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा अभी भी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। इसके अलावा अन्य घायल भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया। एक घायल की पहचान देर रात तक नहीं हो सकी थी, जिससे स्थिति और संवेदनशील बनी हुई है।
कार घर में घुसी, मचा हड़कंप
हादसे के बाद भी कार नहीं रुकी। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे एक मकान में जा घुसा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। कुछ ही पलों में सामान्य शाम अफरा-तफरी में बदल गई—लोग इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि घायल सड़क पर तड़पते रहे।
चालक हिरासत में, जांच जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक गुनीत सिंह को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह एक शोरूम संचालक है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Roorkee firing news today: रूड़की केमिकल कंपनी के मैनेजर पर फायरिंग, हायर सेंटर रेफर
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
