Connect with us
Roorkee firing news today: Manager of chemical company dipendra fired upon, referred to higher centre haridwar uttarakhand latest update
Image : सांकेतिक फोटो ( Roorkee firing news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Roorkee firing news today: रूड़की केमिकल कंपनी के मैनेजर पर फायरिंग, हायर सेंटर रेफर

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Roorkee firing news today: रूड़की केमिकल कंपनी के मैनेजर पर फायरिंग, हायर सेंटर रेफर

1 min read

Roorkee firing news today  : केमिकल कंपनी के मैनेजर पर अज्ञात हमलावर ने की फायरिंग, गम्भीर घायल हायर सेंटर रेफर

Roorkee firing news today: Manager of chemical company dipendra fired upon, referred to higher centre haridwar uttarakhand latest update  : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर केमिकल कंपनी के मैनेजर पर अज्ञात हमलावर ने फायरिंग की है। गोली लगने से मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केमिकल कंपनी के मैनेजर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :केदारनाथ आपदा में मृत समझ परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, 12 साल बाद जिंदा घर पहुंचा शिवम

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब मोहल्ला स्थित रघुनाथ प्लॉट क्षेत्र में उस दौरान हड़कम्प मच गया, जब एक केमिकल कंपनी के मैनेजर दीपेंद्र पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है दीपेंद्र पर यह फायरिंग बीते बुधवार की शाम उस दौरान हुई जब वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर अचानक गोली चलाई और इसके बाद मौके पर फरार हो गए। फायरिंग की घटना से दीपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें ऋषिकेश के एम्स रेफर किया। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top