UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news live: देहरादून आपरेशन के दौरान युवक की गई जिंदगी, डाक्टर पर गंभीर आरोप
1 min read
Dehradun news live : शराब के नशे मे डॉक्टर ने किया युवक की पथरी का ऑपरेशन , गई युवक की जिंदगी, बुझ गया घर का इकलौता चिराग, पत्नी 7 महीने की गर्भवती..
Dehradun news live: Ajay Sonkar died during gall bladder stone operation case uttarakhand latest update today : डॉक्टर जिन्हें धरती का भगवान कहा जाता है अब यही भगवान लोगों के लिए अभिशाप बनकर रह गए हैं। दरअसल डॉक्टरों की लापरवाही के चलते अभी तक कई सारे लोगों को अपनी जान तक से हाथ धोना पड़ा है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है, जहां पर एक युवक की ऑपरेशन के बाद जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Gangolihat Pithoragarh car Accident: खटीमा से गंगोलीहाट जा रही कार खाई में गिरी 2 की मौत
Dehradun operation case news: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के लाडपुर के कांवली रोड निवासी 30 वर्षीय अजय सोनकर को बीते मंगलवार को अचानक से पथरी का दर्द उठा। इसके बाद अजय के परिजन उन्हें गाल ब्लैडर ( पित्त की थैली ) के ऑपरेशन के लिए रायपुर थाना क्षेत्र के प्राइवेट हॉस्पिटल लाडपुर स्थित प्राइमस ( PRIMUS) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उन्हें चेकअप के बाद ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया।
ऑपरेशन के दौरान अजय को लगाया गलत चीरा हो गई मौत (Dehradun breaking news)
अजय बुधवार की दोपहर तक पूरी तरह से सामान्य थे और वह खुद अपने पैरों पर चलकर ऑपरेशन थिएटर में गए थे। जिसके बाद अजय की पथरी का ऑपरेशन किया गया। तभी अचानक से रात के समय अस्पताल प्रशासन ने अजय के परिजनों को सूचना दी की अजय की मौत हो गई जिससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। अजय की मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों ने डॉक्टर पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की अजय के पेट मे गलत जगह चीरा लगाया गया वहीं सर्जरी गलत तरीके से करने की बात कही। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर शराब के नशे में अजय का ऑपरेशन करने पहुंचे थे। अजय के परिजन और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया जिसके बाद देर रात वो रायपुर थाने पहुंचे जहां पर उन्होंने डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्यवाही ( dehradun hospital news update)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची, जहां पर उन्होंने जैसे तैसे मामले को शांत करवाया। पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर देहरादून कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया,जहां पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया है।
पेशेंट की पर्ची में था किसी और डॉक्टर का नाम ऑपरेशन किया दूसरे डॉक्टर ने ( dehradun news today)
जानकारी मिली है कि अटल आयुष्मान में धांधली करते हुए प्राइमस अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जैनेंद्र कुमार के द्वारा सर्जरी विभाग में डॉक्टर अर्चना चौधरी के नाम पर रिटायर्ड सर्जन डॉक्टर के के टम्टा को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। अजय ऑपरेशन के लिए खुद चलकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वह ऑपरेशन में बरती लापरवाही की भेंट चढ़ गए। इतना ही नहीं बल्कि डॉक्टर जैनेंद्र पर आरोप लगा है कि उन्होंने मरीज के परिजनों के साथ दादागिरी भी की और उनसे अतिरिक्त पैसों की फरमाइश भी की। जिसके बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बच्चे के दुनिया मे आने से पहले पिता की हुई मौत ( dehradun news today)
बताते चले मृतक अजय घर के इकलौते बेटे थे जिनकी शादी करीब 3 साल पहले हुई थी वहीं अजय की पत्नी 7 माह की गर्भवती है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
