UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news live: देहरादून LLB छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मंजर देख पिता को पड़ा अटैक
1 min read
Dehradun news live: BBA एलएलबी के छात्र ने खुद को मारी गोली, थाईलैंड से कुछ दिन पहले ही घर लौटा था छात्र, पिता को आया अटैक…
dehradun news live BBA LLB student suicide case vikasnagar today father heart attack uttarakhand latest update: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है ,जहां पर एक छात्रा ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है वहीं मृतक छात्र के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड: माता-पिता गए हुए थे शादी में बेटी झूल गई फंदे से, सुसाइड नोट हुआ बरामद
Vikasnagar dehradun news today: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के विकासनगर के बादामवाला क्षेत्र के निवासी 20 वर्षीय अंश गुप्ता ने बीते शुक्रवार को अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। दरअसल अंश उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी का द्वितीय वर्ष का छात्र था जो BBA एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। अंश के इन दिनों एग्जाम चल रहे थे और बीते शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे वह अपनी परीक्षा देकर घर लौटा था। जब अंश घर पर लौटा तो उस समय उसके पिता घर से बाहर थे जबकि अंश की मां और बहन घर पर थी जिनसे अंश ने अच्छे से बात की थी।
घर लौटते ही अंश की मां के उड़े हो, बेटा फर्श पर था गिरा, बगल मे पड़ी थी पिस्टल ( dehradun news today)
घर लौटने के बाद अंश ने लंच किया और वह अपने कमरे में चला गया था। तभी शाम के करीब 5:30 अंश अपनी मम्मी को योग क्लास छोड़ने गया था, जबकि अंश की बहन इस दौरान अपने काम से बाहर चली गई थी। जब अंश की मां योग कर घर लौटी तो घर का गेट खुला हुआ था। जैसे ही अंश की मां अंश को आवाज देते हुए उसके कमरे में पहुंची तो उनके होश उड़ गए क्योंकि अंश फर्श पर पड़ा हुआ था जिसके सिर से खून बह रहा था। इतना ही नहीं बल्कि अंश के नजदीक ही उसके पिता की पिस्टल पड़ी हुई थी।
अंश ने अस्पताल मे तोड़ा दम ( dehradun breaking news Ansh gupta)
अंश को इस हालत में देखकर अंश की मां को कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने तुरंत अपने अधिवक्ता पति विवेक गुप्ता को फोन कर घटना की जानकारी दी। विवेक के घर पहुंचते ही अंश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया , जहां पर उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने अंश को हायर सेंटर रेफर किया। अंश को तुरंत धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता को पड़ा अटैक आईसीयू में भर्ती ( BBA LLB student ansh gupta)
अंश की मौत की खबर सुनते ही उसके पिता विवेक को इतना गहरा झटका लगा कि उनको मौके पर ही अटैक आ गया, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। अंश की मौत के बाद से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अंश एक हफ्ते के लिए थाईलैंड घूमने गया था जो हाल ही में घर वापस लौटा था। अंश ने ऐसा अनुचित कदम क्यों उठाया है इसकी जांच पड़ताल में पुलिस प्रशासन की टीम जुटी हुई है।
