Connect with us
Uttarakhand Dehradun news live today: Drunk car driver in ran over police personnel doing checking
फोटो सोशल मीडिया Dehradun news live today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news live today: देहरादून नशे में धुत कार चालक ने चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को रौंदा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news live today: देहरादून नशे में धुत कार चालक ने चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को रौंदा

1 min read

Uttarakhand Dehradun news live today: Drunk car driver in ran over police personnel doing checking: देहरादून: लालतप्पड़ में चेकिंग के दौरान बीएमडब्ल्यू कार का कहर, चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Uttarakhand Dehradun news live today: Drunk car driver in ran over police personnel doing checking: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां हरिद्वार–देहरादून राजमार्ग पर शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चेकिंग अभियान के दौरान तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने पुलिस बैरिकेड को टक्कर मार दी। इस हादसे में हर्रावाला चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि मौके पर खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया है कि हादसे के दौरान बीएमडब्ल्यू कार चालक नशे में था।

रात्रि चेकिंग के दौरान हुआ हादसा

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार डोईवाला कोतवाली पुलिस रात करीब 12:45 बजे लालतप्पड़ क्षेत्र में हाईवे पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रही एक काले रंग की बीएमडब्ल्यू कार को रोकने का संकेत दिया गया। आरोप है कि चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय सीधे बैरिकेड में टक्कर मार दी, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी चपेट में आ गए।

दोबारा कार चढ़ाने की कोशिश का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद जब पुलिस ने वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने कार को पीछे लेकर दोबारा पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ाने की कोशिश की। हालांकि सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को मौके पर ही काबू कर लिया।

चौकी इंचार्ज का पैर फ्रैक्चर

इस घटना में हर्रावाला चौकी इंचार्ज रघुवीर कपरूवान के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि लालतप्पड़ चौकी के एएसआई मनोज कुमार और सिपाही गुलशन भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चार वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त

बीएमडब्ल्यू की टक्कर इतनी तेज थी कि बैरिकेड के पास खड़े चार अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नशे में धुत चालक गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा के अनुसार आरोपी चालक की पहचान तरुण, निवासी राजा का ताजपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक नशे की हालत में था। उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh car Accident today: पिथौरागढ़ घाट में कार हादसा PWD कर्मचारी और पत्नी की ग‌ई जिंदगी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top