UTTARAKHAND NEWS
Pithoragarh car Accident today: पिथौरागढ़ घाट में कार हादसा PWD कर्मचारी और पत्नी की गई जिंदगी
1 min read
Pithoragarh car Accident today : शादी से लौट रहे दम्पति की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Pithoragarh car Accident today: pwd employee yogesh kumar died with his wife nidhi raj in ghat matela uttarakhand latest news : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है ,जहां पर बारात से लौट रही एक कार खाई में गिरकर दुर्घटना का शिकार हुई है। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें दंपति की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Bus accident in nepal: नेपाल नदी में समाई बस, 6 महिलाओं समेत 18 की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बजेठी के निवासी 38 वर्षीय योगेश कुमार और उनकी पत्नी 26 वर्षीय निधि राज एक्सयूवी कार संख्या uk06 A. JD -8788 पर सवार होकर पहले शादी मे शामिल होने के लिए गंगोलीहाट पहुँचे। इसके बाद वह वहां से बारात में शामिल होने के लिए लोहाघाट गए थे। लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ लौटते समय शाम के करीब 5:45 बजे जैसे ही उनकी कार पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड (मटेला बैंड) के पास घाट पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
दम्पति ने तोड़ा दम
जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन की टीम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम sdrf की टीम के साथ मौके पर घटनास्थल पहुँची, जहां पर उन्होंने रात में काफी दिक्कतों के बीच दंपति को खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी क्योंकि दोनों दम्पति पहले ही दम तोड़ चुके थे। पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा एसडीआरएफ की टीम की मदद से दोनों शवो को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।
वर्ष 2021 मे हुई थी दम्पति की शादी
बताते चले हादसे का शिकार हुए योगेश और निधि राज की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग टकाना पिथौरागढ़ में बाबू के पद पर कार्यरत थे जबकि उनकी पत्नी रानीखेत में सरकारी नौकरी करती थी। घटना के बाद से मृतको के परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
