UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड मां पर मुकदमा आरोपियों का हाफ एनकाउंटर
1 min read
dehradun news today: : दिनदहाड़े अर्जुन शर्मा की हत्या करने वाले आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर, 24 घंटे के भीतर एक्शन…
dehradun news today: arjun sharma murder case police half encounter uttarakhand breaking update : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के तिब्बत मार्केट में हुई गैस एजेंसी के संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस कार्यवाही के दौरान आरोपियों की पुलिस के साथ रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर के जंगल में मुठभेड़ हुई ,जहां पर संदिग्धों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। जबकि दूसरी कार्रवाई लालतप्पड़ क्षेत्र के एक खंडहर पड़ी फैक्ट्री में की गई, इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दूसरे आरोपी के पैर में गोली लगी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़े :Haldwani crime news: हल्द्वानी में ट्यूशन जा रही 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण
बता दें राजधानी देहरादून के इंदिरानगर निवासी 40 वर्षीय अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक थे। दरअसल अर्जुन शर्मा के पिता कर्नल आरसी शर्मा 1986 में ड्यूटी के दौरान मेरठ में शहीद हो गए थे, जिनकी शहादत के बाद उनकी पत्नी बीना शर्मा को गैस एजेंसी आवंटित हुई थी जिसका संचालन उनके ही पुत्र अर्जुन कर रहे थे। बीते बुधवार की सुबह 10:30 बजे अर्जुन परेड ग्राउंड में टेनिस खेलकर घर जाने को निकल ही थे कि उससे पहले उन्होंने तिब्बती मार्केट के पास फल लिए और अपनी कार की ओर आगे बढे।
अर्जुन के सीने मे लगी गोली ( dehradun arjun sharma murder case)
इस दौरान एक स्कूटी पर सवार दो लोग अर्जुन शर्मा के पास पहुंचे और उन्होंने तमंचा निकालकर अर्जुन के सीने से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही अर्जुन सड़क पर गिर गए और आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने अर्जुन को देहरादून अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( dehradun crime today)
मृतक की पत्नी अभिलाषा ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए अर्जुन की मां बीना शर्मा समेत परिचित विनोद उनियाल, उनकी पत्नी संगीता उनियाल और मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टर खन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर खन्ना आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष है। मृतक की पत्नी ने बताया कि अन्य तीन आरोपियों के साथ 42 करोड़ का लेनदेन था जिसका अर्जुन विरोध जताते थे। अर्जुन और उनकी मां के बीच तनातनी का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था। इतना ही नहीं बल्कि बीना ने अर्जुन से खतरा बताते हुए कोर्ट के आदेश पर सुरक्षा भी ली हुई थी। एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है कि यह हत्याकांड संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ लगता है जिसका जल्द पूरा खुलासा किया जाएगा।
पांच साल से माँ बेटे मे थी तकरार
बताया जा रहा है कि अर्जुन की हत्या की वजह पिता से विरासत में मिली संपत्ति है। अर्जुन और उनकी मां के बीच पिछले 5 सालों से गैस एजेंसी की कमाई और अन्य संपत्तियों को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस सभी नामजत आरोपियों की भूमिका की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या शूटरों को सुपारी पारिवारिक विवादों के चलते दी गई थी। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या और अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
