UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून निजी अस्पताल में शव का सौदा, 2.37 लाख दो और ले जाओ
1 min read
Dehradun news today: 2 लाख 37 हजार रुपये दो और शव ले जाओ, बिना पैसे के शव सौंपने से किया इनकार
Dehradun news today: Deal of dead body in Dehradun grafic era private hospital, pay 2.37 lakh and take body uttarakhand breaking.: उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट अस्पतालों तक के हाल लगभग एक जैसे हैं ,जहां पर मरीज और उसके परिजनों के साथ अक्सर बेरुखी अपनाई जाती है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है, जहां पर ग्राफिक एरा अस्पताल एक बार फिर से अपने कारनामे की वजह से विवादों में घिर गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand hospital: पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, अस्पतालों में 80% डॉक्टरों की कमी
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के निवासी एक मरीज का राजधानी देहरादून के ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालांकि उपचार के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मृतक का शव उसके परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि अस्पताल प्रशासन ने कहा कि पहले 2 लाख 37 हजार रुपए का बिल जमा करो और फिर शव को ले जाओ।
मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाते हुए शव को अपने कब्जे में रखा, जिससे परिवार मानसिक रूप से टूट गया। परिजनों के बार-बार गुहार लगाने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुए नारेबाजी शुरू की। लोगों का कहना है कि निजी अस्पताल इलाज के नाम पर मनमानी कर रहे हैं ,इतना ही नहीं बल्कि मरीज और उनके परिजनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है जो कहीं ना कहीं प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है।
