Connect with us
dehradun SSC Exam nakal news: 2 arrested by STF MTS paper leak case uttarakhand breaking today
फोटो सोशल मीडिया dehradun SSC Exam nakal news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun SSC Exam nakal news: देहरादून हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ 10 लाख में पेपर का सौदा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun SSC Exam nakal news: देहरादून हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ 10 लाख में पेपर का सौदा

1 min read

Uttarakhand dehradun SSC Exam nakal news: 2 arrested by STF MTS paper leak case: एसएससी एमटीएस परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand dehradun SSC Exam nakal news: 2 arrested by STF MTS paper leak case uttarakhand breaking today: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां युवाओं के भविष्य का निर्धारण करने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को चुनौती देने वाले एक हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। जी हां …उत्तराखण्ड एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर मोटी रकम वसूलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) और भास्कर नैथानी निवासी देहरादून के रूप में हुई है। दोनों पर अत्याधुनिक तकनीक के जरिए परीक्षा में अनुचित सहायता उपलब्ध कराने का आरोप है। बताया गया है कि ये दस-दस लाख में परीक्षा की पारदर्शिता का सौदा कर युवाओं को चयनित होने की गारंटी देते थे।

भूमिगत कक्ष से संचालित हो रहा था रिमोट सिस्टम

बताया गया है कि एसटीएफ को इनपुट मिला था कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) परीक्षा के दौरान कुछ लोग संगठित तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा दे रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने देहरादून स्थित महादेव डिजिटल जोन, एमकेपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में दबिश दी। जांच के दौरान परीक्षा लैब के पास बने यूपीएस कक्ष में जमीन के भीतर लगभग 24×24 इंच का एक गुप्त कक्ष मिला।

इसमें दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर सक्रिय अवस्था में पाए गए, जिन्हें दूरस्थ रूप से संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों के कंप्यूटर सिस्टम तक रिमोट एक्सेस लेकर प्रश्नपत्र हल किए जा रहे थे। टीम ने तकनीकी और फोरेंसिक प्रक्रिया अपनाते हुए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर सील कर दिए। मौके से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक राउटर बरामद किए गए।

10 लाख रुपये में ‘सफलता’ का सौदा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह अभ्यर्थियों से परीक्षा में पास कराने के बदले करीब 10 लाख रुपये की मांग करता था। आधुनिक सॉफ्टवेयर और नेटवर्किंग तकनीक का उपयोग कर प्रश्नों के उत्तर बाहर से उपलब्ध कराए जाते थे। यह पूरा खेल सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ देहरादून कोतवाली में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम-2023, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की विवेचना वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर कराई जा रही है। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर की निगरानी में की गई। पुलिस उपाधीक्षक आरबी चमोला के नेतृत्व में गठित टीम ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ मिलकर यह ऑपरेशन अंजाम दिया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है। विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Vikram Sharma dehradun: झारखंड गैंगस्टर का था मास्टरमाइंड विक्रम शर्मा मार्शल आर्ट की देता था ट्रेनिंग

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top