Connect with us
Uttarakhand dhami Cabinet Meeting Update Today 4 proposal
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Cabinet Meeting Update)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Cabinet Meeting Update: उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Cabinet Meeting Update: उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

1 min read

Uttarakhand Cabinet Meeting Update  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न, चार प्रस्तावों पर लगी मुहर..

Uttarakhand Cabinet Meeting Update:   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट बैठक संपन्न हुई जिसमें धामी सरकार ने चार प्रस्तावों पर मुहर लगाई है । वहीं कैबिनेट बैठक के दौरान प्रदेश के तमाम मंदिरों में बढ़ रहे श्रद्धालुओं की संख्या पर भी विशेष चर्चा की गई जिस पर सरकार ने कहा की हमारी कोशिश है कि चारधाम समेत प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों के साथ ही राज्य में मौजूद अन्य पौराणिक मंदिरों में भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचें।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Cabinet Meeting: उत्तराखंड केबिनेट बैठक में इन 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर

कैबिनेट बैठक में 4 प्रस्तावों पर लगी मुहर ( Uttarakhand Cabinet Meeting Update) 

1 . उप निबंधक ऑडिट का एक पद सृजन करने को मिली मंजूरी अगले पांच साल के लिए इस पद को भरा जाएगा कोऑपरेटिव सोसायटी का करेगा ऑडिट।

2 . बदरीनाथ धाम में आईएसबीटी की वॉल पर आर्टवर्क कार्य किया जाना है जिस पर मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।

3. पशुपालन विभाग में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को 90 फीसदी की सब्सिडी पर गाय दी जाती थी इसी तरह डेयरी विभाग के जरिए ‘गंगा गाय योजना’ के तहत सामान्य वर्ग के लोगों को सब्सिडी दी जाती है ऐसे में दोनों योजनाओं को मर्ज करने का निर्णय लिया गया है।

4. पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 429 पद खाली हैं ऐसे में भर्ती प्रक्रिया के तहत अधिकारियों को दो साल की ट्रेनिंग दी जाती है ऐसे में इन अधिकारियों के चयन और ट्रेनिंग के बाद ज्वाइनिंग में चार साल का समय लग जाता है जिसके चलते निर्णय लिया गया है कि ट्रेनिंग समय को दो साल से घटाकर एक साल किया गया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top