UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Diesel petrol price hike today: पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम CNG में भी उछाल
1 min read
Diesel petrol price hike today : पेट्रोल डीजल के बढे दाम, पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये महंगा, CNG मे भी उछाल ,आज से लागू होंगी नई दरें
Uttarakhand Diesel petrol price hike today: Petrol diesel price dehradun increas CNG rate have also increased breaking news today live : पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध ने अब अन्य देशों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच ईंधन आपूर्ति की किल्लत भी बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से पेट्रोल, डीजल समेत cng की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। पेट्रोल ,डीजल ,CNG की बढ़ी कीमतों का सीधा असर अब जनता की जेबों पर पड़ने वाला है। आज शुक्रवार की सुबह 6:00 से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल समेत CNG की कीमतों में वृद्धि हो गई है।
यह भी पढ़े :Diesel petrol price hike today: 7 ₹ महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल में 25 रूपए की बढ़ोत्तरी
बता दें देश मे पेट्रोल के दामों मे प्रति लीटर 3.14 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.7 रुपए हो गया है। इसी क्रम में डीजल में 3.11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 90.67 रुपए पर पहुंच गया है। बताते चलें 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है।बताया जा रहा है, कि पेट्रोल डीजल के दामों में जो बढ़ोतरी हुई है उसका मुख्य कारण तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव और रुपए की कमजोरी के कारण किया गया है।
पेट्रोल डीजल के बढे दाम यात्रा पर पड़ेगा असर (Petrol diesel price hike)
पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने के कारण दैनिक यात्रा करने वालों और ट्रांसपोर्टर समेत छोटे व्यवसाईयों पर इसका सीधा असर पड़ता हुआ दिखाई देगा। जिस नियमित पेट्रोल की कीमत 94.77 प्रति लीटर थी बढ़ोतरी के बाद वो 97.91 रुपये हो गया है। पहले प्रीमियम पेट्रोल 102 रुपए से 104 रुपए प्रति लीटर था जो अब 105.14 से 107.14 रुपए हो गया है। इसी प्रकार से नियमित डीजल 87.67 प्रति लीटर था जो अब 90.78 रुपए पर पहुंच गया है।
CNG की कीमतों में भी उछाल (CNG price hike breaking news)
पेट्रोल डीजल की कीमतों के साथ-साथ आज केंद्र सरकार ने सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा कर दिया है। ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट और इससे सप्लाई में लगातार रुकावट आ रही है ,जिसके कारण देश की प्रमुख गैस वितरण कंपनियों में आज सीएनजी के रेट बढ़ाए गए हैं। सीएनजी में ₹2 की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में सीएनजी की संशोधित दरें प्रति किलो के हिसाब से 79.09 रुपए की गई है इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी कीमतें बढ़ी है।
यह भी पढ़े :Amul milk price mother dairy dudh: अमूल मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम गड़बड़ाया बजट
उत्तराखंड में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल (Uttarakhand petrol news today) India petrol diesel new rate)
देहरादून में पेट्रोल के दाम दो रुपए 68 पैसे बढ़कर 96 रुपए 23 पैसे प्रति लीटर हो गया है। हरिद्वार में पेट्रोल के दाम दो रुपए 72 पैसे बढ़कर 95 रुपए 41 पैसे प्रति लीटर हो गया है वहीं नैनीताल में पेट्रोल के दाम तीन रुपए 19 पैसे बढ़कर 96 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर हो गया है। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में तीन रुपए की बढ़ोतरी होने के कारण महंगा पेट्रोल बिक रहा है। प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल 98 रुपए के करीब मिल रहा है।
उत्तराखंड में डीजल भी महंगा ( Uttarakhand diesel price hike)
देहरादून में डीजल के दाम दो रुपए 91 पैसे बढ़कर 91 रुपए 35 पैसे प्रति लीटर हो गया है। हरिद्वार में डीजल के दाम तीन रुपए 10 पैसे बढ़कर 90 रुपए 63 पैसे प्रति लीटर हो गया है। नैनीताल में डीजल के दाम तीन रुपए 24 पैसे बढ़कर 91 रुपए 27 पैसे प्रति लीटर हो गया है। अल्मोड़ा में 3 रुपए 1पैसे बढ़कर डीजल सबसे महंगा हो गया है, यहां डीजल की नई कीमत 92 रुपए 68 पैसे हो गई है।
