Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Diesel petrol price hike today: 7 ₹ महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल में 25 रूपए की बढ़ोत्तरी
1 min read
Diesel petrol price hike today: Petrol becomes costlier by ₹7, diesel hiked by ₹25; Shell India hikes prices Fuel Price Hike 2026: Nayara Energy के बाद अब Shell India ने भी बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, बाजार में मचा असर
Diesel petrol price hike today: Petrol becomes costlier by ₹7, diesel hiked by ₹25; Shell India hikes prices: देश में ईंधन कीमतों को लेकर बड़ा झटका सामने आया है। कामर्शियल सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी के बाद 1 अप्रैल से निजी फ्यूल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले ने आम लोगों से लेकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर तक चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि असर सीधे रोजमर्रा के खर्च पर पड़ने वाला है।
आपको बता दें कि बुधवार को Shell India ने अपने आउटलेट्स पर कीमतों में भारी इजाफा किया। बताते चलें कि Nayara Energy भी दाम बढ़ाने के कदम पर पहले ही आगे बढ़ चुकी थी। लगातार हो रही इस वृद्धि ने संकेत दे दिए हैं कि आने वाले समय में ईंधन और महंगा हो सकता है।
Petrol Diesel Price Increase: कच्चे तेल की कीमत $100 पार, निजी कंपनियों ने लिया बड़ा फैसला—डीजल में 25 रुपये तक उछाल, कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?
बेंगलुरु में शेल के पेट्रोल की कीमत में ₹7.41 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद सामान्य पेट्रोल ₹119.85 और प्रीमियम पेट्रोल ₹129.85 प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमतों में इससे भी बड़ा झटका देखने को मिला है। एक ही बार में ₹25.01 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद सामान्य डीजल ₹123.52 और प्रीमियम डीजल ₹133.52 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। मुंबई में कमर्शियल स्तर पर डीजल और पेट्रोल के दाम पहले ही ऊंचे स्तर पर हैं, और इस बढ़ोतरी के बाद इनका असर और ज्यादा गहरा हो गया है।
नायरा एनर्जी ने पहले ही बढ़ाए थे दाम
आपको बता दें कि शेल से पहले 27 मार्च को Nayara Energy ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमशः ₹5 और ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि की थी। महाराष्ट्र में नायरा के पंपों पर पेट्रोल ₹108.82 और डीजल ₹93.09 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। कंपनी के अनुसार यह फैसला ‘अभूतपूर्व आपूर्ति दबाव’ के चलते लिया गया।
सरकारी कंपनियां भी पीछे नहीं diesel petrol price today
निजी कंपनियों के बाद अब सरकारी कंपनियों की तरफ से भी संकेत मिलने लगे हैं। Indian Oil Corporation ने अपने प्रीमियम ईंधन में बढ़ोतरी की है।
XP100 पेट्रोल ₹149 से बढ़कर ₹160 प्रति लीटर
प्रीमियम डीजल में करीब ₹1.50 प्रति लीटर की वृद्धि
हालांकि, सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन बाजार में दबाव साफ दिखाई दे रहा है।
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम? Diesel petrol price hike
ईंधन कीमतों में इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है। Strait of Hormuz के जरिए दुनिया का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल सप्लाई होता है, और इस रूट पर अनिश्चितता ने वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है।28 फरवरी के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 60% तक उछाल आया है और यह $100 प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। भारत अपनी जरूरत का करीब 85-88% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए यहां कीमतों पर असर तेजी से पड़ता है।
आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा? Diesel petrol price news today
डीजल की कीमतों में आई भारी बढ़ोतरी का असर केवल वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा।
ट्रांसपोर्ट महंगा होगा
सब्जी, राशन और रोजमर्रा का सामान महंगा हो सकता है
खेती और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर दबाव बढ़ेगा।
यानि आने वाले दिनों में महंगाई का असर और गहरा सकता है।
आगे क्या हो सकता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं सुधरे, तो डीजल की कीमत ₹150 प्रति लीटर के करीब तक जा सकती है, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। निजी कंपनियों ने जो कदम उठाया है, वह एक संकेत है कि बाजार अब तेजी से बदल रहा है। अगर यही रुख जारी रहा, तो सरकारी कंपनियां भी कीमतों में बदलाव करने को मजबूर हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- LPG gas cylinder price hike today: महंगाई का लगा झटका, 196₹ बढ़े गैस सिलेंडर के दाम
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
