UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Dineshpur news today: दिनेशपुर मंडप में चल रही थी शादी तभी पुलिस लेकर पहुंची महिला…
1 min read
dineshpur news today: in marriage women reached police udham Singh Nagar Uttarakhand: दिनेशपुर में विवाह के बीच पहुंची पहली पत्नी, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, पुलिस के सामने बढ़ा विवाद
dineshpur news today: in marriage women reached police udham Singh Nagar Uttarakhand: उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां दिनेशपुर में सोमवार को एक विवाह समारोह उस समय अचानक चर्चा और तनाव का केंद्र बन गया, जब एक महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और दूल्हे की पहली पत्नी होने का दावा करते हुए शादी पर आपत्ति जता दी। महिला का आरोप था कि उसका पति बिना किसी वैधानिक तलाक के दूसरी शादी रचा रहा है।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर कस्बे के एक गांव में विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान गदरपुर माजरा हसन निवासी महिला थाने पहुंची और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवाह रुकवाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक सोनिका जोशी पुलिस टीम के साथ तत्काल विवाह स्थल के लिए रवाना हुईं।
हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने तक वैवाहिक रस्में पूरी हो चुकी थीं। जैसे ही महिला ने खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताते हुए आरोप लगाए, समारोह स्थल पर माहौल बदल गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। महिला का कहना था कि उसे न तो तलाक दिया गया है और न ही किसी न्यायिक प्रक्रिया के तहत वैवाहिक संबंध समाप्त किए गए हैं, इसके बावजूद पति ने दूसरी शादी कर ली।
वहीं, आरोपित पक्ष ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि पति-पत्नी पिछले छह वर्षों से अलग-अलग रह रहे हैं और यह अलगाव पंचायत के माध्यम से तय हुआ था। उनका दावा था कि आपसी सहमति से दोनों के रास्ते अलग हुए थे। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना कानूनी तलाक के दूसरी शादी करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। स्थिति को शांत कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता को पूरे मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी। पुलिस का कहना था कि इस तरह के मामलों में कानूनी प्रक्रिया ही एकमात्र रास्ता है और अदालत ही तथ्यों के आधार पर अंतिम निर्णय कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand marriage: पहाड़ में शादी बनी परेशानी, 37–47 की उम्र तक नहीं मिल रही दुल्हन
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
