Connect with us
Uttarakhand doctor news health department got 7 specialist posted in chaukhutia gairsain hospital on hills area
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand doctor news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand doctor news: उत्तराखण्ड को मिले 7 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, पहाड़ में मिली तैनाती

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand doctor news: उत्तराखण्ड को मिले 7 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, पहाड़ में मिली तैनाती

1 min read

Uttarakhand doctor news: स्वास्थ्य विभाग को मिले 7 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, चौखुटिया समेत अलग अलग अस्पतालों में मिली तैनाती

Uttarakhand doctor news health department got 7 specialist posted in chaukhutia gairsain hospital on hills area: उत्तराखंड में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम के तहत यू कोट वी पे योजना संचालित की है। इस योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग को 7 विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गए हैं। बताते चले इन डॉक्टरों की तैनाती के कारण अब स्वास्थ्य सुविधाएं अधिक बेहतर हो सकेंगी जिसके कारण मरीजों को उचित समय पर इलाज मिल सकेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand doctor bharti: युवा रहे तैयार उत्तराखण्ड में जल्द होगी 287 डॉक्टर की भर्ती

आपको जानकारी देते चले उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पिथौरागढ़ के डीडीहाट ,पौड़ी जिले के बीरोंखाल और उप जिला चिकित्सालय चमोली जिले के गैरसैण में चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार दुरस्त करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में 7 विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन किया गया है। इन सभी सात स्पेशलिस्ट डॉक्टर में एनेस्थेटिस्ट और पीडियाट्रिशियन के 2-2 जबकि ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनी के 3 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं।

स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को विभिन्न जिलों में मिली तैनाती ( Uttarakhand hospital doctor news)

डॉ. आर हेमचन्द्रन (एनेस्थेटिस्ट), डॉ. देविका खत्री (ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनी) और डॉ. अनंत गुप्ता (पीडियाट्रिशियन) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, अल्मोड़ा में तैनाती दी गई है। डॉ. विशाल प्रताप सिंह (एनेस्थेटिस्ट) और डॉ. शिल्पा भानुदास (ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनी) को उप जिला अस्पताल गैरसैंण, चमोली में तैनाती दी गई है. इसके अलावा, डॉ. ममता थपलियाल (ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल और डॉ. किशन सिंह महर (पीडियाट्रिशियन) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट, पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top