Home / पहाड़ी गैलरी / लोकगायिका संगीता ढौंडियाल का “रे मालू” गीत भी हुआ हिट,…. अब तक 3 लाख व्यूज पार…
पहाड़ी गैलरी SANGEETA DHOUNDIYAL
लोकगायिका संगीता ढौंडियाल का “रे मालू” गीत भी हुआ हिट,…. अब तक 3 लाख व्यूज पार…
1 min read
लोकगायिका संगीता ढौंडियाल एक ऐसा नाम जिन्होंने पहाड़ की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में काफी मदद की है। नए पहाड़ी गाने हों या फिर पुराने गीतों को नए रूप, सुर और धुन से प्रस्तुत करना, इन सभी में लोकगायिका संगीता ढौंडियाल को जैसे महारत ही हासिल हो। यही कारण है कि उनके गीतों को पहाड़ी समाज के सभी वर्गों द्वारा काफी सराहा भी जाता है और इसी कारण वह पहाड़ की एक लोकप्रिय गायिका के रूप में भी उभरी है। तमाम प्राचीन गीतों को खुद अपने शब्दों में पिरोकर पुनर्जीवन दें चुकी लोकगायिका संगीता ढौंडियाल एक बार फिर चमोली के एक पारम्परिक चांचरी गीत ‘रे मालू’ को लेकर आई है। सबसे खास बात तो यह है कि संगीता के पिछले गीतों की तरह ही यह गीत भी लोगों के दिलों को खूब पसंद आ रहा है। इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गीत को अभी तक 3 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
देवभूमि दर्शन से हुई खास बातचीत में संगीता बताती है कि एक पहाड़ी गायिका के रूप में उनका काम केवल नए गानों को लोगों के बीच लाना ही नहीं है बल्कि आम जनमानस के जीवन से लगभग विलुप्त हो चुके पुराने गीतों को आजकल की जनरेशन के हिसाब से नए रूप में गीत-संगीत देकर दर्शको के सामने लाना भी हमारा परम कर्तव्य है ताकि नए गीतों के साथ-साथ पुराने गीत भी लोगों की जुबां पर आते रहे। संगीता आगे कहती है कि पुराने गानों को नया रंग, रूप एवं गीत-संगीत देकर ही विलुप्त होने से बचाया जा सकता है। उनका यह गीत भी चमोली के प्राचीन जनमानस की कहानी को दिखाता है, जिसमें बेटी, प्राचीन समय के टूटे-फूटे रास्तों से भरें हुए ऊंचाई पर स्थित एक गांव की बात बताते हुए अपने पिता से कहती हैं कि मुझे उतनी दूर शादी करके नहीं जाना। वहां पहले तो नौ कोस की उतराई है और फिर उतनी ही ज्यादा चढ़ाई भी है। उस गांव को पराया मुल्क संबोधित करते हुए बेटी कहती हैं कि वहां तो ढंग के रास्ते भी नहीं है और उबड़-खाबड़ रास्तों पर इतना पैदल चलने पर मेरे पांव भी थकेंगे, और तो और वहां तो कौए भी नहीं बसते है। वहां के लोग रूखा-सूखा खाते है और भांग के रेशों से बने हुए कपड़े पहनते हैं, वहां मुझे बहुत उदास भी लगेगा इसलिए मुझे उस पराए मुल्क में नहीं जाना।
You may also like...
Related articles
Rinku Rana Folk singer tharu: उत्तराखण्ड लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में निधन
1 min read Uttarakhand breaking news: Rinku Rana Folk singer tharu died in road Accident nanakmatta: सड़क हादसे में थारू…
Read More
Uttarakhand: युवा गायक पंकज पांडे का दिल छू लेने वाला गीत मेरो मुनस्यारो हुआ रिलीज…
1 min read Pankaj Pandey new song Mero Munsyaro: मेरो मुनस्यारो गीत के माध्यम से पहाड़ की भौगोलिक सुंदरता को…
Read More
उत्तराखण्ड: स्कूलों में अनिवार्य रूप से गाया जाएगा राज्य गीत, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
1 min read Uttarakhand State song will be sung in udham Singh Nagar school, Education Department issues order latest news…
Read More
युवा गायक पंकज पांडे और दीक्षा ढौंडियाल की जुगलबंदी से निकला खूबसूरत गीत नथुली पहाड़ी
1 min read new kumaoni song Nathuli Pahadi Chandni Enterprises by singer Pankaj Pandey Diksha Dhoundiyal uttarakhand live DevBhoomi darshan…
Read More
उत्तराखंड: रिलीज होते ही छा गया पंचाचूली देश गीत , स्वर से लेकर धुन तक दिल छू लेगी आवाज
1 min read Panchachuli Desh Kumaoni Song: चांदनी इंटरप्राइजेज यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हुआ है खूबसूरत गीत पंचाचुली…
Read More
गायक परून कंडारी का बेहद खूबसूरत गढ़वाली गीत मन की राणी हुआ रिलीज
1 min read Parun Kandari Song Mann Ki Rani: गायक परून कंडारी का गढ़वाली गीत मन की राणी प्रेम रस…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
