Connect with us
Uttarakhand forest daily worker cabinet approves minimum wages of 18000 for 589 employee breaking news meeting decision today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand forest daily worker)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand forest daily worker: उत्तराखण्ड 589 वन श्रमिकों को मिलेगा न्यूनतम 18000 वेतन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand forest daily worker: उत्तराखण्ड 589 वन श्रमिकों को मिलेगा न्यूनतम 18000 वेतन

1 min read

Uttarakhand forest daily worker  : वन श्रमिकों को मिलेगा 18,000 रुपए न्यूनतम वेतन

Uttarakhand forest daily worker cabinet approves minimum wages of 18000 for 589 employee breaking news meeting decision today : उत्तराखंड में कैबिनेट वन विभाग में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को बड़ी राहत दी गई है, जिसके चलते उन्हें न्यूनतम वेतनमान देने का अहम निर्णय लिया गया है। दरअसल इस फैसले के तहत अब वन श्रमिकों को हर महीने कम से कम 18,000 रुपए का वेतन मिल सकेगा ,जिससे वो अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: वन भूमि पर अवैध कब्जा, उत्तराखण्ड सरकार को सुप्रीम फटकार

बता दें प्रदेश में वन विभाग और वन विकास निगम में लंबे समय से सैकड़ो श्रमिक अपनी सेवाओं के नियमितीकरण और सम्मानजनक वेतन की मांग कर रहे थे। जिनमे कुल दैनिक श्रमिकों की संख्या 893 है जिनमें से 304 श्रमिकों को पहले से ही न्यूनतम वेतनमान का लाभ मिल रहा था। हालांकि वर्तमान फैसले से अब बाकी 589 श्रमिकों के वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। इस अहम निर्णय के पीछे एक मंत्रिमंडलीय उप समिति की भूमिका रही है , जिसके कारण समिति ने वन विभाग की कार्य प्रणाली और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति का बारीकी से अध्ययन कर सरकार को अपनी संस्तुति भेजी थी जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top