UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand gas cylinder: LPG सिलेंडर की मार 50 हजार में भी इंडक्शन चूल्हे खरीदने को तैयार लोग
1 min read
Uttarakhand gas cylinder : एलपीजी सिलेंडर की मार, इंडक्शन चूल्हों की बढी मांग, ₹50 हजार में खरीदने को भी तैयार लोग..
Uttarakhand gas cylinder: People ready to buy induction stoves even for Rs 50,000 due to shortage LPG cylinders nainital breaking news : उत्तराखंड में एलपीजी गैस की अनिश्चित आपूर्ति का असर अब होटल कारोबारी के साथ ही बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। इतना ही नहीं बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों के बंद होने के कारण जहां कई सारे रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर आ गए हैं वहीं दूसरी ओर अचानक से इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ गई है। केवल घरों में ही नहीं बल्कि होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी इंडक्शन चूल्हे की खरीदारी करने लगे हैं ताकि गैस की कमी के बीच किचन का काम जारी रखा जा सके।
यह भी पढ़े :Dehradun gas cylinder news: LPG संकट देहरादून गैस एजेंसी पर मुकदमा 854 सिलेंडर जब्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के दुकानदार हरीश जोशी ने बताया कि गैस सिलेंडर की कमी के बाद लोगों ने इंडक्शन चूल्हे को विकल्प के तौर पर अपनाना शुरू कर दिया है। पहले इंडक्शन चूल्हे अधिकतर घरों में ही इस्तेमाल होते थे ,लेकिन अब होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी इन्हें खरीदने लगे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस समय जिस स्थिति से रेस्टोरेंट संचालक गुजर रहे हैं उन्हे ही ज्यादा इंडक्शन चूल्हों की आवश्यकता पड़ रही है। आधुनिक इंडक्शन चूल्हे में सभी प्रकार के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं जिससे लोग इसे अधिक सुविधाजनक विकल्प मान रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पहले घरेलू इंडक्शन चूल्हे 2000 से ₹3000 के बीच मिल जाते थे लेकिन अब उनकी कीमतों में इजाफा हो गया है। खासकर कमर्शियल इंडक्शन चूल्हे की कीमत मे तीन गुना तक बढ़ोतरी हो चुकी है जिससे अचानक से इनकी मांग अत्यधिक बढ़ गई है।
50 हजार रुपये मे चूल्हा खरीदने को तैयार लोग
पहले कमर्शियल इंडक्शन चूल्हे की कीमत 15000 रुपए थी, लेकिन बढ़ती मांग और कम उपलब्धता के कारण अब वही चूल्हा लगभग ₹50,000 तक पहुंच गया है। गैस संकट का असर शहर के खानपान कारोबार पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कई जगह पर मेन्यू भी सीमित कर दिए गए हैं और केवल वही व्यंजन परोसे जा रहे हैं जो तंदूर या वैकल्पिक ईंधन पर तैयार किया जा सकते हैं। यदि जल्द गैस आपूर्ति समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पर्यटन सीजन पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
