UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun gas cylinder news: LPG संकट देहरादून गैस एजेंसी पर मुकदमा 854 सिलेंडर जब्त
1 min read
Dehradun gas cylinder news : LPG संकट के बीच मनमानी कर रहे देहरादून की गैस एजेंसी पर मुकदमा, 854 सिलेंडर जब्त..
Dehradun gas cylinder news: LPG crisis, uttarakhand gas agency sued, 854 cylinders seized latest news today : देशभर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर मारामारी शुरू हो चुकी है, इतना ही नहीं बल्कि लोग जरूरत से पहले ही गैस एजेंसियों से गैस खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन के सख्त आदेशों के बाद होम डिलिवरी ना करने पर गैस एजेंसी पर कार्यवाही की गई है।
यह भी पढ़े :Gas cylinder accident: नोएडा में गैस खत्म होने पर सिलेंडर लेने गांव जा रहे चाचा-भतीजे की चली गई जिंदगी
बता दें राजधानी देहरादून जिला प्रशासन को बीते रविवार को शिकायत मिली थी कि शिमला बाईपास रोड स्थित शहीद हीरा गैस सर्विस ( नया गांव पेलियो ) प्रशासन के होम डिलीवरी संबंधी आदेशों की अवहेलना कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि एजेंसी सीधे गोदाम से गैस बांट रहा है, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामा और कानून व्यवस्था बिगड़ने की सूचना पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों पर उप जिलाधिकारी विकास नगर विनोद कुमार तहसीलदार और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम क्यूआरटी के साथ मौके पर पहुंची, जहां जांच में पाया गया कि एजेंसी ट्रक के माध्यम से सीधे गोदाम में वितरण कर रही है।
854 सिलेंडर जब्त ( dehradun news today)
प्रशासनिक आदेशों के उल्लंघन पर प्रवर्तन दल ने हीरा गैस सर्विस के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे के तहत कुल 854 सिलेंडरों को जब्त किया गया। बताते चले रसोई गैस की कीमत के बीच मनमानी और कालाबाजारी पर दो दिन के भीतर यह तीसरा मुकदमा दर्ज हुआ है जबकि इससे पहले बीते शनिवार को डोईवाला और बसंत बिहार में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।
चूल्हे पर खाना पकाना बन रहा मजबूरी
देहरादून के विभिन्न इलाकों में कई सारे ऐसे परिवार है जिन्होंने रसोई गैस ना मिल पाने के कारण चूल्हे पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। चूल्हा जलाने के लिए लोग लकड़ी खरीद कर ला रहे हैं ,जबकि कुछ लोग जंगल से लकडियां लाकर काम चला रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग बीते चार दिनों से गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें भी गैस नहीं मिल पा रहा है।
