Connect with us
Uttarakhand govt job: UKSSSC new bharti 2026 for group c 90 post of agriculture department Uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand govt job)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UKSSSC new bharti 2026: समूह ग के 90 पदों पर निकली भर्ती 21 जून तक करें आवेदन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

UKSSSC new bharti 2026: समूह ग के 90 पदों पर निकली भर्ती 21 जून तक करें आवेदन

1 min read

Uttarakhand govt job : 90 पदों पर निकली समूह ग की भर्ती, 21 जून तक कर सकते हैं आवेदन..

Uttarakhand govt job: UKSSSC new bharti 2026 for group c 90 post of agriculture department Uttarakhand latest news today : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ‘ग’ की भर्तियों का पिटारा खोल दिया गया है। इस सीधी भर्ती के माध्यम से कृषि एवं पशुपालन विभाग के 90 पद भरे जाने हैं जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें बीते दिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand solar scheme 2026: PM सूर्य घर योजना लगाएं सोलर पैनल पाएं सब्सिडी बिजली बिल आधा

बता दें उत्तराखंड में लंबे समय से सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा हैं। दरअसल इसी बीच बीते सोमवार को आयोग ने कृषि एवं पशुपालन विभाग के अंतर्गत कृषि स्नातक स्नातकोत्तर के रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 24 जून से 26 जून रखी गई है जबकि लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 तय की गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand van daroga bharti: उत्तराखण्ड वन दरोगा भर्ती नियम बदले अब 35 साल तक बनेंगे फारेस्टर

इन पदों पर होगी भर्ती (UKSSSC news today) 

०बताते चलें सहायक कृषि अधिकारी वर्ग एक विकास शाखा राजपत्रित कृषि विभाग उत्तराखंड के 7 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 लेवल 7 वेतनमान होगा।

० सहायक कृषि अधिकारी वर्ग 3 (कृषि विभाग उत्तराखंड) के 82 पद भरे जाएंगे ,जिसमें 25,000 रुपए से 81 हजार रुपए लेवल 4 का वेतनमान रखा गया है।

० चारा सहायक ग्रुप -3 ( पशुपालन विभाग उत्तराखंड के 1 पद पर भर्ती होगी जिसमें 25,500 रुपये 81,100 लेवल -04 वेतनमान रखा गया है।

यहाँ करें आवेदन : www.sssc.Uk.gov.in

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top