Connect with us
Uttarakhand solar scheme 2026: Install solar panels cost under PM Surya Ghar Yojana get subsidy electricity bills half uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( PM Surya Ghar Yojana)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand solar scheme 2026: PM सूर्य घर योजना लगाएं सोलर पैनल पाएं सब्सिडी बिजली बिल आधा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand solar scheme 2026: PM सूर्य घर योजना लगाएं सोलर पैनल पाएं सब्सिडी बिजली बिल आधा

1 min read

PM Surya Ghar Yojana: Uttarakhand PM Surya Ghar Yojana PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Solar Panel Subsidy India मार्च 2027 तक उठाएं पीएम सूर्य घर योजना का लाभ, सोलर पैनल लगाकर घटेगा बिजली बिल

Uttarakhand solar scheme 2026: Install solar panels cost under PM Surya Ghar Yojana get subsidy electricity bills half uttarakhand breaking news today: देशभर में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब आम उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। बिजली विभाग ने लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि मार्च 2027 तय की गई है, ऐसे में उपभोक्ताओं के पास अभी सीमित समय बचा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand forest guard bharti 2026: उत्तराखण्ड में फारेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर जल्द होगी भर्ती

बिजली खर्च से राहत की बड़ी तैयारी (Free Electricity Scheme India PM Surya Ghar Scheme)

योजना से जुड़े सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और घरेलू बिजली खर्च कम करना है। इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता अपनी जरूरत की बिजली खुद तैयार कर सकेंगे। खास बात यह है कि केंद्र सरकार इसके लिए आकर्षक सब्सिडी भी दे रही है, जिससे सोलर सिस्टम लगाने का आर्थिक बोझ काफी कम हो जाता है। संबंधित अधीक्षण अभियंता इंद्रजीत के मुताबिक सोलर पैनल लगने के बाद उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली बिल में बड़ी राहत मिल सकती है। जरूरत से अधिक बिजली बनने पर उसे ग्रिड में भेजकर बिल में समायोजन भी कराया जा सकता है।

कितनी होगी लागत और कितनी जगह चाहिए? (Solar Panel Installation Cost PM Solar Scheme 2026)

विभाग के मुताबिक घरेलू सोलर संयंत्र लगाने में लगभग 80 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक खर्च आ सकता है। संयंत्र की क्षमता के अनुसार लागत तय होगी। एक किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने के लिए लगभग 100 वर्गफुट जगह की आवश्यकता होती है। अधिकारियों का कहना है कि सही रखरखाव के साथ सोलर पैनल करीब 25 वर्षों तक काम कर सकता है। इससे न केवल बिजली खर्च कम होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

बिजली खपत के अनुसार चुनें क्षमता (Rooftop Solar System uttarakhand Green Energy Scheme India)

विभाग ने उपभोक्ताओं को उनकी मासिक बिजली खपत के आधार पर सोलर सिस्टम लगाने की सलाह दी है।
150 यूनिट प्रतिमाह खपत वालों के लिए 1 किलोवाट संयंत्र
300 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वालों के लिए 2 किलोवाट
300 यूनिट से अधिक खपत पर 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का संयंत्र उपयुक्त माना गया है।
इसके अलावा उपभोक्ताओं को सात प्रतिशत ब्याज दर पर दो लाख रुपये तक ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। शहरी क्षेत्रों में ऋण अदायगी अवधि चार से पांच वर्ष और ग्रामीण इलाकों में सात से आठ वर्ष तक रखी गई है।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा (uttarakhand Online Solar Subsidy uttarakhand Electricity Bill Reduction)

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर कनेक्शन, आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर जरूरी होंगे। यदि उपभोक्ता ऋण लेना चाहता है तो पैन कार्ड और ईमेल आईडी भी आवश्यक होगी। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन में किसी तरह की परेशानी आने पर संबंधित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय में बनाए गए सुविधा काउंटर से निशुल्क सहायता ली जा सकती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: बदलें SIR नियम अब पति के नाम से नहीं होगा महिलाओं का वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन

देहरादून मुख्यालय बना उदाहरण (Uttarakhand Solar News Clean Energy Uttarakhand)

योजना के फायदे अब सरकारी विभागों में भी दिखाई देने लगे हैं। जिसका ताजा उदाहरण उत्तराखण्ड के देहरादून स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग मुख्यालय में लगाए गए 70 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट से बिजली बिल में भारी कमी दर्ज की गई है। विभाग का मासिक बिजली बिल, जो पहले करीब 1.20 लाख रुपये तक पहुंचता था, अप्रैल 2026 में घटकर लगभग 1700 रुपये रह गया। ऊर्जा विभाग का मानना है कि यदि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ते हैं तो भविष्य में बिजली बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top