Connect with us
Uttarakhand Hakam Singh Rawat paper leak Pankaj Gaur got bail Patwari recruitment bharti case from highcourt breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Hakam Singh Rawat paper leak)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Hakam Singh Rawat paper leak: पटवारी भर्ती मामले में हाकम सिंह रावत को मिली जमानत

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Hakam Singh Rawat paper leak: पटवारी भर्ती मामले में हाकम सिंह रावत को मिली जमानत

1 min read

Hakam Singh Rawat paper leak  : पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में हाकम को मिली जमानत

Uttarakhand Hakam Singh Rawat paper leak Pankaj Gaur got bail Patwari recruitment bharti case from highcourt breaking news today  : उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी हाकम सिंह को एक बार फिर से हाई कोर्ट ने राहत दे दी है। हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट के अवकाशकालीन न्यायाधीश आलोक मेहरा की एकल पीठ ने सुनवाई की।

यह भी पढ़े :Bageshwar News: ITBP में तैनात नारायण परिहार ड्यूटी के दौरान शहीद Narayan parihar

बता दें हाई कोर्ट के जज न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकल पीठ के समक्ष बीते बुधवार को कथित नकल माफिया गिरोह के सरगना के नाम से चर्चित हाकम सिंह को कोर्ट ने एक बार फिर से रिहा करने के आदेश दे दिए हैं। बताते चले हाकम सिंह के सहयोगी पंकज गौड़ की जमानत पहले ही 14 जनवरी को न्याय मूर्ति आशीष नैथानी की एकल पीठ में मंजूर कर दी गई थी।

हाकम सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत ( Uttarakhand hakam singh) 

हाकम सिंह की जमानत पर याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने कोर्ट को बताया कि हाकम सिंह के खिलाफ नकल कराने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस ने हाकम को पूर्व रिकॉर्ड के आधार पर गिरफ्तार किया था। हाकम सिंह की जमानत मंजूर कर ली गई है ,जबकि राज्य सरकार की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए कहा गया कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। यह पेपर लीक करने का गंभीर मामला है इसलिए राज्य सरकार को अन्य दस्तावेज पेश करने के लिए और समय दिया जाना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उनकी जमानत स्वीकार कर ली है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top