Connect with us
haldwani breaking news: rudrapur post office clerk praveen arya bindukhatta suicide case dead body found nainital uttrakhand:
फोटो सोशल मीडिया praveen arya post office clerk haldwani breaking news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani breaking News: हल्द्वानी खाई से बरामद हुआ रूद्रपुर डाक विभाग के लिपिक का शव

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani breaking News: हल्द्वानी खाई से बरामद हुआ रूद्रपुर डाक विभाग के लिपिक का शव

1 min read

haldwani breaking news: rudrapur post office clerk praveen arya bindukhatta suicide case dead body found nainital uttrakhand: हैड़ाखान की खाई में मिला डाक विभाग के लिपिक का शव, सल्फास मिलने से आत्महत्या की आशंका

haldwani breaking news: rudrapur post office clerk praveen arya bindukhatta suicide case dead body found nainital uttrakhand: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां डाक विभाग के लिपिक का शव खाई से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रुद्रपुर पोस्ट ऑफिस में लिपिक पद पर तैनात प्रवीण आर्य (23) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता का रहने वाले थे और सोमवार देर शाम से लापता थे।

मंगलवार को उनका शव हल्द्वानी से हैड़ाखान को जाने वाली सड़क पर एक खाई से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से सल्फास के चार पैकेट मिलने के बाद प्रथमदृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता निवासी प्रवीण आर्य, पुत्र चंद्र बल्लभ आर्य, बीते 25 दिसंबर से काठगोदाम स्थित दमुवाढूंगा की कुमाऊं कॉलोनी में अपनी बड़ी बहन गीता आर्य के घर रह रहे थे। बताया गया कि वह डाक विभाग में क्लर्क थे और इन दिनों अवकाश पर थे। सोमवार दोपहर प्रवीण मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की बात कहकर बाइक से घर से निकले, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने जब फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला, जिससे चिंता बढ़ गई। इसके बाद प्रवीण के जीजा उमेश आर्य ने काठगोदाम थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई, जो हैड़ाखान क्षेत्र में ओखलढुंगा गांव के पास मिली।

सोमवार देर रात पुलिस ने हैड़ाखान क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां एक पार्किंग स्थल से प्रवीण की बाइक बरामद हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह ओखलढुंगा क्षेत्र के गधेरे में उनका शव मिलने की सूचना मिली। मौके से विषाक्त पदार्थ की पुड़िया भी बरामद हुई है।

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवा उम्र में प्रवीण की इस असामयिक मौत ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh news live: पिथौरागढ़ विवाहिता ने खत्म कर दी जिंदगी पति सेना में तैनात

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top