Connect with us
Pithoragarh news live army soldier manoj wife kanchan karishma kapri suicide case satgarh Kanalichinna uttarakhand breaking
Image : social media ( Pithoragarh news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news live: पिथौरागढ़ विवाहिता ने खत्म कर दी जिंदगी पति सेना में तैनात

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news live: पिथौरागढ़ विवाहिता ने खत्म कर दी जिंदगी पति सेना में तैनात

1 min read

Pithoragarh news live  : जहरीला पदार्थ खाने से गई विवाहिता की जिंदगी, पति सेना में तैनात, 1 साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया

Pithoragarh news live army soldier manoj wife kanchan karishma kapri suicide case satgarh Kanalichinna uttarakhand breaking  : उत्तराखंड में आत्महत्या जैसे अपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है, जहां पर एक महिला ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े :Bhikiyasain bus accident almora: भिकियासैंण बस खाई में गिरी, 7 के मौत की खबर रेस्क्यू जारी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना सतगढ़ की निवासी 26 वर्षीय करिश्मा कापड़ी पत्नी मनोज कापड़ी बीते शनिवार की देर रात अपने कमरे मे सो रही थी। इस बीच करिशमा ने उठकर जहरीला पदार्थ खाया। जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां शुरू हो गई। करिश्मा की हालत को बिगड़ता देख परिजन उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरो ने करिश्मा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू मे भर्ती कराया।

उपचार के दौरान करिश्मा ने तोड़ा दम ( pithoragarh news today)

बीते रविवार की देर शाम करिश्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। बताते चले मृतका का विवाह तीन साल पहले हुआ था जिसका पति सेना में तैनात है जबकि उसकी एक साल की बेटी भी है जिसके सिर से माँ का साया उठ गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि विवाहिता कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top