Connect with us
Haldwani breaking news today: BJP Nagar Nigam Parshad amit Bisht killed nitin lohani murder case uttarakhand live
Image : social media ( Haldwani breaking news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani breaking news today: हल्द्वानी नगर निगम पार्षद ने खत्म कर दी युवक की जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani breaking news today: हल्द्वानी नगर निगम पार्षद ने खत्म कर दी युवक की जिंदगी

1 min read

Haldwani breaking news today  : भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पार्षद अमित बिष्ट ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Haldwani breaking news today: BJP Nagar Nigam Parshad amit Bisht killed nitin lohani murder case uttarakhand live  : उत्तराखंड में बीजेपी पहले से ही काफी विवादों में घिरी हुई है वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता खुद की ही छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है , जहां पर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष पार्षद ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Nainital news: कैंची धाम के पास गोली चलने से बेतालघाट के टैक्सी चालक की गई जिंदगी

Nitin lohani murder case haldwani: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के जगफार्म के निवासी 25 वर्षीय नितिन लोहनी की बीते रविवार की देर रात 12:30 बजे गोली मारकर हत्या की गई। बताते चले यह घटना हल्द्वानी रामपुर रोड पर ओमर होटल के पीछे की है जहाँ पर नितिन अमित के घर के बाहर पर थे। तभी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने उन्हें गोली मारकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा अमित बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चले अमित बिष्ट अक्सर लोगों से मारपीट करता था जो पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है। नितिन की हत्या का कारण कुछ दिन पूर्व हुई लड़ाई बताया जा रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top