Connect with us
Uttarakhand haldwani Didihat KEMU Bus: via tanakpur champawat lohaghat stoped.
सांकेतिक फोटो haldwani Didihat KEMU Bus

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani Didihat KEMU Bus: 25 साल बाद शुरू हुई हल्द्वानी डीडीहाट केमू सेवा 16 दिनों में ही ठप

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani Didihat KEMU Bus: 25 साल बाद शुरू हुई हल्द्वानी डीडीहाट केमू सेवा 16 दिनों में ही ठप

1 min read

Uttarakhand haldwani Didihat KEMU Bus: via tanakpur champawat lohaghat stoped: 25 साल बाद शुरू हुई डीडीहाट–हल्द्वानी केमू बस सेवा ठप, महज 16 दिन में रुक गया संचालन

Uttarakhand haldwani Didihat KEMU Bus: via tanakpur champawat lohaghat stoped: पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट से हल्द्वानी के बीच शुरू की गई केमू बस सेवा पर महज 16 दिनों में ही ब्रेक लग गया है। 13 फरवरी को बड़े उत्साह और उम्मीदों के साथ शुरू हुई यह सेवा यात्रियों की कमी के चलते फिलहाल बंद कर दी गई है। होली जैसे बड़े त्योहार के समय भी पर्याप्त यात्री न मिलने से प्रबंधन को संचालन रोकने का निर्णय लेना पड़ा।

करीब 25 साल के लंबे इंतजार के बाद यह बस सेवा शुरू हुई थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद जगी थी। परिवहन विभाग की अनुमति के बाद कम किराए पर इस रूट पर 28 सीटर बस चलाई गई थी। डीडीहाट से पिथौरागढ़ का किराया 100 रुपये, पिथौरागढ़ से टनकपुर 300 रुपये और टनकपुर से हल्द्वानी तक मात्र 200 रुपये रखा गया था, ताकि आम यात्रियों को सुविधा मिल सके। इसके बावजूद बस में अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिल सके।

स्थिति यह है कि पिछले तीन दिनों से यह बस हल्द्वानी में ही खड़ी है। लगातार कम सवारियां मिलने से केमू प्रबंधन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिसके चलते अस्थायी रूप से सेवा रोक दी गई। बस संचालन में एक बड़ी बाधा टनकपुर रूट पर केमू के आधिकारिक स्टेशनों की कमी भी बताई जा रही है। इस मार्ग पर केमू का एक भी निर्धारित स्टेशन नहीं होने के कारण बस को कई प्रमुख स्थानों पर रुकने की अनुमति नहीं मिल पा रही है। लोहाघाट और चंपावत जैसे क्षेत्रों में यात्रियों को चढ़ाने-उतारने में भी दिक्कतें सामने आ रही थीं। इससे यात्रियों की संख्या और कम होती गई।

केमू के पिथौरागढ़ स्टेशन प्रभारी अरविंद चौहान के अनुसार, मुख्य स्टेशनों पर बस को रुकने की अनुमति न मिलने के कारण पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे थे, जिससे संचालन घाटे का सौदा बनता जा रहा था। यही कारण है कि फिलहाल इस रूट पर बस सेवा को रोक दिया गया है। इस सेवा के बंद होने से क्षेत्र के यात्रियों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से लोग इस मार्ग पर नियमित और किफायती परिवहन सुविधा की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- Haldwani tanakpur didihat KEMU Bus: हल्द्वानी डीडीहाट वाया टनकपुर केमू बस सेवा किराया टाइमिंग

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top