UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani live news: दोहरे हत्याकांड से दहला हल्द्वानी, युवक युवती की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या
1 min read
haldwani live news: double murder case mandi today nainital uttarakhand breaking: हल्द्वानी मंडी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती के शव पत्थरों से कुचले मिले
haldwani live news: double murder case mandi today nainital uttarakhand breaking: उत्तराखण्ड में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसका अंदाजा आए दिन सामने आने वाली लूटपाट एवं हत्याकांड की खबरों से आसानी से लगाया जा सकता है। आज फिर ऐसी ही एक दुखद एवं सनसनीखेज खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी में गुरुवार सुबह बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी परिसर के भीतर एक युवक और एक युवती के लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों की सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर हत्या की गई थी। घटनास्थल की स्थिति देख प्रथम दृष्टया यह मामला बेहद निर्मम हत्या का प्रतीत हो रहा है। इससे जहां पूरे क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई है वहीं इस दोहरे हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह मंडी खुलने के दौरान कुछ लोगों की नजर जब अंदर पड़े शवों पर पड़ी तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आसपास भारी भीड़ जमा हो गई और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे परिसर को तत्काल सील कर दिया गया।
फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। घटनास्थल से वह पत्थर भी बरामद किया गया, जिससे वार किए जाने की आशंका है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान 31 वर्षीय शुभम टम्टा निवासी अल्मोड़ा लोहर माल रोड तल्ला खोलटा व युवती 19 वर्षीय लक्ष्मी पोखरिया निवासी मल्ली पोखरी, ओखलकांडा नैनीताल के रूप में हुई है। मृतका एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वारदात से जुड़ा कोई सुराग मिल सके। मंडी के व्यापारियों, कर्मचारियों और मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं।
प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश या प्रेम प्रसंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों को खंगालने की बात कही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के समय और वारदात की परिस्थितियों को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। मंडी जैसे व्यस्त और सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की दोहरी हत्या ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand live in relationship: देहरादून में लिव इन के दौरान छात्रा की डिलीवरी गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
