Connect with us
Uttarakhand Haldwani Missing Girl news: 12-Year-Old Prachi Maheshwari Goes Missing, Family Appeals for Help
Image : social media ( Haldwani Missing girl news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: हल्द्वानी घर से सब्जी लेने निकली 12 वर्षीय प्राची माहेश्वरी लापता दिखे तो सूचित करें

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand: हल्द्वानी घर से सब्जी लेने निकली 12 वर्षीय प्राची माहेश्वरी लापता दिखे तो सूचित करें

1 min read

Haldwani Missing girl news: हल्द्वानी से 12 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Uttarakhand Haldwani Missing Girl news: 12-Year-Old Prachi Maheshwari Goes Missing, Family Appeals for Help: उत्तराखंड में महिलाओं बच्चों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला नैनीताल जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर एक 12 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई है। किशोरी के अचानक लापता होने के बाद से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किशोरी के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: बद्रीनाथ मंदिर में गर्भगृह की गुप्त रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, मुंबई निवासी के खिलाफ कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी प्रगति विहार फेज 2 डेहरिया कांता बैंकट हॉल निवासी 12 वर्षीय प्राची माहेश्वरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। बताया जा रहा है प्राची बीते सोमवार की दोपहर को अपने घर से सब्जी लेने के लिए समता आश्रम गली पहुंची थी लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद प्राची का कुछ सुराग नहीं मिला इसके बाद उसकी माता किरण माहेश्वरी ने परेशान होकर कोतवाली हल्द्वानी में गुमशुदगी दर्ज करवाई। बेटी के अचानक लापता होने के बाद से उसके परिजन बेहद चिंतित है जिन्होंने बेटी को ढूंढने के लिए लोगों से भी मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड में किसानों को बड़ी राहत, फसलों की सुरक्षा के लिए बनेगी नई घेरबाड़ नीति

नीचे दिए गए नम्बर पर करें सम्पर्क ( Nainital haldwani girl missing news today) Prachi Maheshwari haldwani

यदि किसी को भी प्राची माहेश्वरी के बारे में कुछ भी जानकारी मिलती है तो वह 9917332744 पर संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top