UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani News live today: हल्द्वानी पुलिस ने किया सोनू हत्याकांड का खुलासा भाई ने की थी हत्या
1 min read
haldwani news live today: police revoked sonu Jaiswal murder case mystery brother sandeep arrested uttarakhand: चार घंटे में खुला बरेली रोड हत्याकांड, बड़े भाई ने ही ली छोटे भाई की जान, पैरोल पर चल रहा था आरोपी
haldwani news live today: police revoked sonu Jaiswal murder case mystery brother sandeep arrested uttarakhand: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी तहसील के बरेली रोड क्षेत्र में देर रात हुई हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, लेकिन नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने मामले को महज चार घंटे के भीतर सुलझाकर राहत जरूर दी। जी हां … हल्द्वानी में हुए सोनू जायसवाल हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवक की हत्या उसके अपने ही बड़े भाई संदीप ने की थी। शराब के नशे और पारिवारिक तनाव में हुए इस अपराध ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब हो कि यह पूरी घटना बीते तीन फरवरी की रात की है। राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड निवासी सोनू जायसवाल और उनके बड़े भाई संदीप जायसवाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में संदीप ने पास में रखा स्टील का लोटा उठाकर छोटे भाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सोनू को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामला सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अहम साक्ष्य जुटाए, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
लगातार दबिश के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 32 बोर की देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त लोटा बरामद किया गया। अवैध हथियार मिलने के चलते आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में संदीप ने स्वीकार किया कि वह फिलहाल पैरोल पर बाहर था। छोटे भाई की बिगड़ती सेहत और इलाज के लिए पैसों की कमी उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। इसी तनाव में शराब पीने के बाद उसका गुस्सा काबू से बाहर हो गया और मारपीट जानलेवा साबित हुई। उल्लेखनीय है कि आरोपी करीब डेढ़ साल पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Haldwani breaking news today: हल्द्वानी सगे भाई ने लोटे से पीट-पीटकर खत्म कर दी छोटे भाई की जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
