UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani news today: हल्द्वानी में सगे भाइयों की चली गई जिंदगी, क्षेत्र में हड़कंप
1 min read
Haldwani News Today : दो सगे भाइयों का शव मिलने से मचा हड़कंप, एक भाई का शव घर के अंदर तो दूसरे भाई का शव मिला मकान के पिछले हिस्से में…
haldwani news today two brothers manoj sunil died suicide murder case nainital uttrakhand latest update : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है ,जहां पर दो सगे भाइयों का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े :Gangolihat Pithoragarh car Accident: खटीमा से गंगोलीहाट जा रही कार खाई में गिरी 2 की मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र के बच्चीनगर के लामाचौड के निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार और उनके सगे भाई सोनू (सुनील) अपनी मां और छोटी बहन के साथ घर पर रहते थे। दरअसल बीते मंगलवार को दोनों सगे भाइयों का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके चलते आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन के टीम को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जहां पर उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी ली।
दोनो भाई थे शराब के आदी ( haldwani latest news)
पुलिस प्रशासन को एक भाई का शव घर के अंदर मिला जबकि दूसरे का शव मकान के पिछले हिस्से की ओर पड़ा हुआ मिला। जानकारी में पता चला है कि दोनों भाई अत्यधिक शराब का सेवन करते थे। इतना ही नहीं बल्कि उनके घर के सामने ही शराब की खाली बोतलों से भरा कट्टा भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने तीन लाख की जमीन भी बेची थी।
4 साल पहले मनोज की पत्नी ने छोड़ा उनका साथ ( haldwani news today)
पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मनोज शादीशुदा थे, जिनकी पत्नी उनकी शराब पीने की आदत से अक्सर परेशान रहती थी। करीब 4 साल पहले मनोज की पत्नी अपने दो बेटों को लेकर कहीं चली गई थी, जबकि घर में वो अपनी 11 वर्षीय बेटी को छोड़ गई जो मंदबुद्धि है। इतना ही नहीं बल्कि मृतकों की मां भी दिमागी रूप से बीमार है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने दोनों शवो को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
