UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani samachar: हल्द्वानी मानवता शर्मशार, रोडवेज कर्मियों ने बीच सड़क पर उतार दिया बेहोश युवक को
1 min read
Haldwani samachar: roadways driver conductor left jahar khurani unconscious youth, in road uttarakhand news today: हल्द्वानी में जहरखुरानी का शिकार युवक सड़क पर गिरा मिला, वीडियो वायरल होने पर जांच तेज
Haldwani samachar: roadways driver conductor left jahar khurani unconscious youth, in road uttarakhand news today: आज के इस डिजिटल युग में इंसानियत किस स्तर तक नीचे गिर गई है इस बारे में कुछ भी कहना नाकाफी हैं। हाल ये है कि आज इंसान की कोई कीमत नहीं रह गई है। ताजा मामला उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से सामने आ रहा है जहां दिल्ली से भीमताल अपने मित्र की शादी में शामिल होने आ रहा एक युवक रास्ते में बदमाशों के जाल में फंस गया। आरोप है कि जहर खुरानी गिरोह ने उसे नशीला पदार्थ देकर लूट लिया गया।
इससे भी अधिक शर्मशार करने वाली घटना है कि जब रोडवेज के चालक परिचालकों को हल्द्वानी में उसके जहखुरानी के शिकार होने की बात पता चली तो उन्होंने मानवता दिखाने के बजाय उन्होंने काठगोदाम से पीछे सुनसान सड़क पर बेहोशी की हालत में बस से उतारकर सड़क किनारे छोड़ दिया। अब रोडवेज कर्मियों की इस घटना का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार युवक दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर भीमताल जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर या खिलाकर अचेत कर दिया। मौका पाकर उसका मोबाइल फोन और पर्स गायब कर दिए गए। इतना ही नहीं, उसके मोबाइल के माध्यम से करीब एक लाख रुपये का ऑनलाइन लेनदेन भी कर लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक अचेत अवस्था में ही बस से हल्द्वानी पहुंचा।
हल्द्वानी भीमताल रोड पर चालक परिचालक ने शीशमहल क्षेत्र में बस रोककर उसे नीचे उतार दिया गया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में वह बस के गेट से लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिरता दिखाई दे रहा है। कुछ देर तक वह वहीं बेसुध पड़ा रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो मदद के लिए आगे आए और उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में अब सुधार है।
घटना के बाद बस स्टाफ के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रही तस्वीरों के आधार पर कथित अमानवीयता की चर्चा तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि जहरखुरानी गिरोह की पहचान के लिए टीमों को लगाया गया है। साथ ही बस कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या संवेदनहीनता सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। शादी में शामिल होने निकला एक युवक अस्पताल के बिस्तर पर पहुंच गया। यह घटना न केवल जहरखुरानी गिरोह की बढ़ती सक्रियता की ओर इशारा करती है, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
यह भी पढ़ें- Haldwani live news: दोहरे हत्याकांड से दहला हल्द्वानी, युवक युवती की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
