Connect with us
Uttarakhand haldwani samachar today: live in relation laxmi pokhariya shubham tamta murder case double mandi
फोटो सोशल मीडिया haldwani samachar today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani samachar today हल्द्वानी दोहरा हत्याकांड नशे में छीन ली लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े की जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani samachar today हल्द्वानी दोहरा हत्याकांड नशे में छीन ली लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े की जिंदगी

1 min read

Uttarakhand haldwani samachar today: live in relation laxmi pokhariya shubham tamta murder case double mandi: हल्द्वानी डबल मर्डर: छेड़छाड़ के विरोध से भड़का विवाद, नशे में धुत दोस्तों ने प्रेमी युगल को पत्थरों से कुचला; चार गिरफ्तार

haldwani samachar today: live in relation laxmi pokhariya shubham tamta murder case double mandi uttarakhand news हल्द्वानी की गल्ला मंडी के खौफनाक दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे कर दिया है। गुरूवार सुबह सामने आई इस खौफनाक वारदात से हल्द्वानी सहित समूचा प्रदेश दहल गया था। बताया गया है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार युवकों ने अपने ही साथ बैठे प्रेमी युगल की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह मंडी परिसर में खून से सने शव मिलने के बाद शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

ऐसे खुली वारदात की परतें

मामले का खुलासा करते हुए एस‌एसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने आठ बजे मंडी परिसर में युवक-युवती के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच शुरू की। पास में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान 31 वर्षीय शुभम टम्टा निवासी अल्मोड़ा और 19 वर्षीय लक्ष्मी पोखरिया निवासी नैनीताल के रूप में हुई। दोनों हल्द्वानी में किराये के कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

जांच में सामने आया कि बुधवार शाम शुभम और लक्ष्मी अपने चार परिचितों—गौरव नेगी उर्फ अक्कू (25), दीपेश लटवाल (25), सौरभ भट्ट (20) और दीपू शर्मा (20)—के साथ मंडी परिसर के सुनसान हिस्से में शराब पीने पहुंचे थे। देर रात तक चले दौर के बीच कहासुनी बढ़ी। आरोप है कि एक युवक ने लक्ष्मी से अभद्रता की, जिसका शुभम ने विरोध किया। बात हाथापाई तक पहुंची और चारों ने मिलकर शुभम पर पत्थरों से वार कर दिए।

पुलिस के अनुसार, शुभम के गिरते ही लक्ष्मी चीखती रही और उसे छोड़ देने की गुहार लगाती रही। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्हें डर था कि लक्ष्मी गवाह बन जाएगी, इसलिए उसे भी मार डाला। दोनों की सांसें थमने तक पत्थरों से हमला किया गया।

सबूत मिटाने की कोशिश, सीसीटीवी से गिरफ्तारी

हत्या के बाद चारों आरोपी दोनों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। खून से सने कपड़े बदलकर अलग-अलग घर चले गए। घटनास्थल के पास लगे कुछ कैमरे खराब मिले, लेकिन दूरस्थ कैमरों में आरोपियों की गतिविधियां दर्ज हो गईं। पुलिस ने छह टीमें गठित कर संदिग्धों को हिरासत में लिया। सख्त पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल लिया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी गौरव नेगी पहले से आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। उस पर मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं और उसे गैंगस्टर घोषित किया जा चुका है। अन्य आरोपी भी विभिन्न मामलों में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज बताए गए हैं।

पोस्टमार्टम और जांच

दोनों शवों का तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक जांच में सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पाई गईं। युवती के मामले में दुष्कर्म की आशंका से इनकार या पुष्टि के लिए सैंपल सुरक्षित किए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने लक्ष्मी के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

लक्ष्मी एमबीपीजी कॉलेज की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई में होनहार रही लक्ष्मी ने गांव के स्कूल से पढ़ाई कर दसवीं में 90 और 12वीं में 88 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसीलिए बीएससी में दाखिल लिया था। पुलिस के अनुसार, युवती शहर में पढ़ने आई तो गलत संगत में पड़ी गई। जिस कारण सेकंड सेमेस्टर में उसके 50 फीसदी अंक थे। एक विषय में बैक थी। हाल ही में सेमेस्टर परीक्षा दी थी। भाई के अनुसार वह परिवार की सबसे छोटी संतान थी और बेहतर भविष्य के लिए हल्द्वानी आई थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह अपना खर्चा निकालने के लिए मुखानी स्थित एक मेडिकल स्टोर में काम करती थी। जबकि शुभम पांच वर्ष पहले अल्मोड़ा से हल्द्वानी आया था। माता-पिता का साया पहले ही उठ चुका था। छोटे बेटे की हत्या की खबर से परिवार गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थी। उसने कई तस्वीरें शेयर की थीं। उसकी तस्वीरों में शुभम के कमेंट थे, जिसपर लक्ष्मी ने रिप्लाई भी किया हुआ था। अंदेशा जताया जा रहा है कि यही से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था‌।

नशे का अड्डा बनती मंडी, सुरक्षा पर सवाल

वारदात ने मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। व्यापारियों का कहना है कि शाम ढलते ही परिसर में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ जाती है और गश्त न के बराबर रहती है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसपी क्राइम और एसपी सिटी के नेतृत्व में छह टीमें लगाई गई थीं। उन्होंने मंडी क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और मंडी प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है।

मामूली विवाद, दो जिंदगियां खत्म

पुलिस के अनुसार, शराब और चरस के नशे में उपजा मामूली विवाद इस हद तक पहुंच गया कि दो युवाओं की जान चली गई। एक ने विरोध किया, दूसरी ने इंसाफ की उम्मीद में गुहार लगाई—लेकिन नशे में धुत हाथों ने दोनों को खामोश कर दिया।
यह भी पढ़ें- Haldwani live news: दोहरे हत्याकांड से दहला हल्द्वानी, युवक युवती की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top