Connect with us
haridwar bribe news beo block education officer principal arrested by vigilance uttarakhand latest coverage live today
Image : सांकेतिक फोटो ( Haridwar bribe news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar bribe news: हरिद्वार खंड शिक्षा अधिकारी और प्रिंसिपल रिश्वत लेते गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar bribe news: हरिद्वार खंड शिक्षा अधिकारी और प्रिंसिपल रिश्वत लेते गिरफ्तार

1 min read

Haridwar bribe news  : हरिद्वार में बीईओ प्रिंसिपल रिश्वत लेते गिरफ्तार ,BEO की पत्नी खुद पुलिस मे ..

haridwar bribe news beo block education officer principal arrested by vigilance uttarakhand latest coverage live today  : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पर लगे अधिकारियों का पेट अपनी गाढ़ी कमाई से भी नहीं भर रहा है। जिसके चलते वह काम के एवज में लगातार घूस मांग रहे है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला हरिद्वार जिले से सामने आ रहा है, जहां पर खंड शिक्षा अधिकारी और प्रभारी प्रधानाध्यापक को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Bageshwar bribe news: गरूड़ बागेश्वर में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के बहादराबाद मे एडीजी विजिलेंस वी. मुरुगेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि 40 वीं वाहिनी पीएसी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण किया जाना था। जिसके संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर से संपर्क किया गया था। इस दौरान बीईओ ने काम के एवरेज में ₹20000 की रिश्वत मांगी। जैसे ही इसकी शिकायत विजीलेंस की टीम को मिली तो उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया।

20 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़े गए बीईओ व प्रिंसिपल ( haridwar news today)

गुरुवार को रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में बीईओ कार्यालय में विजिलेंस की टीम ने बृजपाल को 20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में मंगोलपुर के सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश को भी गिरफ्तार किया गया है। बताते चले मुकेश ब्लॉक रिसोर्स पर्सन यानी बीआरपी भी है जो बिचौलिया बनकर BEO के लिए काम कर रहे थे और उन्होंने ही रिश्वत मांगी थी। बताया जा रहा है कि बृजपाल की पत्नी देहरादून पुलिस विभाग मे है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top