Connect with us
haridwar bribe news today: district supply officer assistant arrested by vigilance uttarakhand
फोटो सोशल मीडिया DSO haridwar bribe news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar bribe news today: हरिद्वार DSO 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहायक भी धरा

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar bribe news today: हरिद्वार DSO 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहायक भी धरा

1 min read

haridwar bribe news today: district supply officer assistant arrested by vigilance uttarakhand: हरिद्वार में रिश्वतखोरी पर बड़ा प्रहार: डीएसओ और पीए 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

haridwar bribe news today: district supply officer assistant arrested by vigilance uttarakhand : उत्तराखण्ड के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार किस कदर व्याप्त है इसकी बानगी आए दिन सामने आने वाली विजिलेंस की कार्रवाई में देखने को मिलती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने शुक्रवार शाम हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) और उनके निजी सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से न केवल आपूर्ति विभाग, बल्कि पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

बताया गया है कि यह पूरा मामला एक राशन डीलर से जुड़ा है, जिसने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसके लंबित कार्य के निस्तारण के बदले डीएसओ कार्यालय में 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया।

तय रणनीति के अनुसार शुक्रवार शाम शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के साथ ज्वालापुर स्थित तहसील परिसर में डीएसओ कार्यालय भेजा गया। जैसे ही जिला आपूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा ने नकद रकम स्वीकार की, पहले से तैनात विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

रात तक चला छापेमारी अभियान

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम ने दोनों आरोपियों के हरिद्वार स्थित आवासों पर भी छापेमारी की। देर रात तक चली इस कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और अन्य संभावित सबूतों की गहन जांच की गई। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

सरकारी चालक के गायब होने से बढ़ी हलचल

कार्रवाई के बाद डीएसओ की सरकारी गाड़ी का चालक अचानक लापता हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन की चाबी उसी के पास थी और कार में कुछ महत्वपूर्ण कागजात रखे होने की आशंका जताई जा रही है। देर रात तक चालक की तलाश जारी रही, जिससे मामला और भी संदिग्ध होता चला गया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश

विजिलेंस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष और गहराई से की जाएगी, ताकि पूरे नेटवर्क की सच्चाई सामने आ सके। बताया गया है कि दोनों कर्मचारियों से पूछताछ के बाद विजिलेंस उन्हें अपने साथ देहरादून ले जाएगी।
यह भी पढ़ें- Haridwar bribe news today: हरिद्वार विजिलेंस ने रूड़की में डाक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top