UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar bribe news today: हरिद्वार विजिलेंस ने रूड़की में डाक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
1 min read
haridwar bride news today: civil hospital doctor arrested by vigilance in roorkee uttarakhand breaking news live: रुड़की सिविल अस्पताल में विजिलेंस का छापा, रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार
haridwar bride news today: civil hospital doctor arrested by vigilance in roorkee uttarakhand breaking news live: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां रुड़की में विजिलेंस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रिश्वतखोर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि रूड़की के सिविल अस्पताल में विजिलेंस टीम ने एक डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान चिकित्सक के पास से 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोप है कि डॉक्टर ने मारपीट के एक मामले में लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट तैयार करने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Ration card: 31 तक कराएं KYC राशन कार्ड आयुष्मान होगा लिंक तो ही निशुल्क उपचार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर आभास सिंह का करीब एक माह पहले ही मसूरी से रुड़की सिविल अस्पताल में तबादला हुआ था। शनिवार रात वह अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान देहरादून से विजिलेंस की विशेष टीम सिविल अस्पताल पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, मारपीट में घायल एक व्यक्ति से रिपोर्ट बनाने के नाम पर डॉक्टर द्वारा मोटी रकम मांगे जाने की शिकायत विभाग को मिली थी। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को डॉक्टर से संपर्क करने के लिए कहा गया और उन्हें अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक के पास बुलाया गया।
जैसे ही शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे 20 हजार रुपये डॉक्टर को सौंपे, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद टीम डॉक्टर को उनके सरकारी आवास पर ले गई, जहां तलाशी अभियान चलाया गया। आवश्यक पूछताछ और औपचारिकताओं के बाद डॉक्टर आभास सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस टीम ने डॉक्टर से घंटों पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें देहरादून ले जाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है और विजिलेंस यह भी खंगाल रही है कि क्या इस तरह की गतिविधियों में कोई और व्यक्ति भी शामिल रहा है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Haridwar news today: हरिद्वार युवक पर शिवलिंग खंडित करने का आरोप, भारी पुलिस तैनात
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
