UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar firing news today हरिद्वार गोली लगने से ग्राम प्रधान के भाई की संदिग्धावस्था में गई जिंदगी
1 min read
haridwar firing news today: laksar village head gram pradhan brother nakul suicide murder case died uttarakhand: लक्सर के मुंडाखेड़ा खुर्द में प्रधान के भाई की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून से सना शव
haridwar firing news today: laksar village head gram pradhan brother nakul suicide murder case died uttarakhand: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले से एक बेहद दुखद एवं सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस घटना में ग्राम प्रधान सहदेव सिंह के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक सामान्य माहौल था, वहां अचानक चीख-पुकार और मातम पसर गया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ग्राम प्रधान को गोली मारी गई है या फिर उन्होंने खुद ही यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान का भाई नकुल लंबे समय से देहरादून में रह रहा था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। बुधवार देर रात करीब दो बजे वह अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद घर में अचानक गोली चलने की तेज आवाज गूंजी। आवाज सुनते ही परिजन घबराकर कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा खुलते ही सामने का दृश्य दिल दहला देने वाला था—नकुल जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी देखते ही देखते खबर फैल गई और लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए प्रारंभिक जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मृतक के हालिया व्यवहार, मानसिक स्थिति तथा अन्य पहलुओं को भी जांच के दायरे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच में जुटी है। इस अप्रत्याशित घटना ने न केवल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक और सवालों का माहौल भी बना दिया है।
यह भी पढ़ें- Deepak Joshi haldwani news: हल्द्वानी मैनेजर दीपक जोशी का शव बरामद, रहस्यमय ढंग से हुए थे लापता
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
