Connect with us
Uttarakhand Haridwar news today: Huge ruckus on Holi in Pathri police station area, two sides clashed with sticks.
फोटो सोशल मीडिया Haridwar news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news today: हरिद्वार में होली पर बड़ा बवाल, दो पक्षों में चले लाठी डंडे, क‌ई घायल

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news today: हरिद्वार में होली पर बड़ा बवाल, दो पक्षों में चले लाठी डंडे, क‌ई घायल

1 min read

Uttarakhand Haridwar news today: Huge ruckus on Holi in Pathri police station area, two sides clashed with sticks: होली के दिन हरिद्वार के गांव में भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे और पथराव में कई घायल

Uttarakhand Haridwar news today: Huge ruckus on Holi in Pathri police station area, two sides clashed with sticks: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां पथरी थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर कुंडी गांव में होली के दिन रंग और उत्साह का माहौल अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच बड़े संघर्ष में तब्दील हो गया। घटना के दौरान लाठी-डंडे चले और दोनों ओर से पथराव भी किया गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार होली खेलने के दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। शुरुआत में मामला सामान्य झगड़े तक सीमित था, लेकिन थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद माहौल अचानक बिगड़ गया और लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे।

घटना का पूरा दृश्य गांव के एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 50 से अधिक लोगों की भीड़ मौजूद थी।

वीडियो में महिलाओं की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। झड़प के दौरान माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। पत्थरबाजी और लाठी-डंडों के कारण कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और हालात को काबू में लिया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पहचान कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें- Dehradun News Today: देहरादून सब्जी बेचने वाली को मुस्लिम युवकों ने पीटा, बवाल, भारी पुलिस तैनात

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top