Connect with us
Uttarakhand holiday news Holidays of health workers cancel for Christmas and New Year today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand holiday news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand holiday news: क्रिसमस न‌ए साल पर स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand holiday news: क्रिसमस न‌ए साल पर स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द

1 min read

Uttarakhand holiday news: क्रिसमस कार्निवल और नए साल को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द, नए साल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Uttarakhand holiday news Holidays of health workers cancel for Christmas and New Year today: क्रिसमस विंटर कार्निवल और नए साल मे राजधानी देहरादून में पर्यटकों की भारी भीड़ उमडने वाली है, जिसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को अनावश्यक छुट्टी देने पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News live: टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल का बड़ा प्रशासनिक फैसला

बता दें राजधानी देहरादून के मसूरी में क्रिसमस विंटर कार्निवल और नए साल पर पर्यटकों का हुजूम उमडने वाला है। जिसके चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा ने क्रिसमस और नए साल पर देहरादून में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने का हवाला देते हुए सभी अस्पतालों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, कि मेडिकल स्टाफ की जरूरत पड़ने पर ही छुट्टी दी जाए। वहीं अनावश्यक छुट्टी पर रोक लगाई जाए ताकि अस्पताल पूरी क्षमता के साथ काम कर सके।

इमरजेंसी में डॉक्टर रहेंगे तैनात ( dehradun news today)

जिले के सभी अस्पतालों मे आवश्यक दवाओं मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जबकि अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संभावना को देखते हुए इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ की व्यवस्था करने को कहा गया है। इसके साथ ही आपातकालीन विभाग को पूरी तरह से सक्रिय रखने और डॉक्टर को अलर्ट रहने के भी आदेश दिए गए हैं ताकि आपातकालीन सेवाओं में कोई कमी ना रहे। विशेष रूप से मसूरी स्थित सरकारी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने फोकस किया है। सीएमओ ने बताया कि मसूरी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ड्यूटी रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी में डॉक्टर की ड्यूटी लगाने को कहा गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top