UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand IPS Transfer 2026 today: पुलिस विभाग में बंपर तबादले जिलों के कप्तान बदले
1 min read
Uttarakhand IPS Transfer 2026 today: police department many district SP SSP officer change breaking news: उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस महकमे में फेरबदल, 20 अधिकारियों के तबादले; देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों में नए कप्तान तैनात
Uttarakhand IPS Transfer 2026 today: police department many district SP SSP officer change breaking news: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां शासन ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले करते हुए 20 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि देहरादून से लेकर उधम सिंह नगर, हरिद्वार के साथ ही कुमाऊं मंडल के कई जिलों में पुलिस नेतृत्व बदला गया है। यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे।
देहरादून में बदला कप्तान
सबसे अहम बदलाव देहरादून में हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को उनके पद से हटाकर एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। बीते कुछ दिनों में राजधानी में हुई गंभीर आपराधिक घटनाओं के बाद यह निर्णय लिया गया माना जा रहा है। अब देहरादून की कमान आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल संभालेंगे, जो फिलहाल हरिद्वार में तैनात थे।
हरिद्वार और एसटीएफ में नई तैनाती
डोबाल के स्थान पर हरिद्वार के नए एसएसपी के रूप में नवनीत भुल्लर की नियुक्ति की गई है। भुल्लर अब तक एसएसपी एसटीएफ की भूमिका में थे। इस बदलाव के साथ एसटीएफ और हरिद्वार दोनों में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।
उधम सिंह नगर और कुमाऊं में भी फेरबदल
उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है। जिले की जिम्मेदारी अब अजय गणपति कुम्भार को दी गई है, जो वर्तमान में चंपावत में एसपी थे।
चंपावत में अब रेखा यादव को तैनात किया गया है। वह इससे पहले पिथौरागढ़ की एसपी थीं। पिथौरागढ़ की कमान अक्षय प्रहलाद कोंडे को सौंपी गई है।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग बनाया गया है।
जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।
चंद्रशेखर आर धोड़के को अल्मोड़ा का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।
निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ पद पर पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले राज्य में कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे। सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव हुआ है। लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल को शासन की सक्रियता और कार्यशैली में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

