Connect with us
PM modi and CM Yogi Uttarakhand visit Delhi Dehradun Expressway inauguration Infrastructure development
Image : सांकेतिक फोटो (PM Modi Uttarakhand visit)

Home / UTTARAKHAND NEWS / PM Modi Uttarakhand visit: PM मोदी का उत्तराखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन, योगी भी हो सकते हैं शामिल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

PM Modi Uttarakhand visit: PM मोदी का उत्तराखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन, योगी भी हो सकते हैं शामिल

1 min read

PM Modi Uttarakhand visit: उत्तराखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन (PM Modi Uttarakhand Visit Delhi Dehradun Expressway Inauguration)

PM modi and CM Yogi Uttarakhand visit Delhi Dehradun Expressway inauguration Infrastructure development: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा लगभग तय माना जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार वह 14 अप्रैल को देहरादून पहुंच सकते हैं। इस दौरान वे दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: पौड़ी के पोखड़ा ब्लॉक के इन विद्यालयों में 6 अप्रैल तक अवकाश घोषित

उद्घाटन के साथ जनसभा भी प्रस्तावित (PM Modi and CM Yogi Delhi Dehradun Expressway Inauguration)

मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के साथ एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह कार्यक्रम न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

सहारनपुर से देहरादून तक का कार्यक्रम (Infrastructure Development India)

संभावित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी हेलीकॉप्टर के जरिए उत्तराखंड से सटे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गणेशपुर गांव पहुंचेंगे। यहीं से वह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के एलिवेटेड सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह उसी मार्ग से देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड तक जाएंगे, जहां एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े :Rudrapur news today: रूद्रपुर फाइव स्टार होटल में रूकी महिला की गई जिंदगी, हत्या की आशंका

सीएम धामी ने दी जानकारी (Uttarakhand CM dhami Government Update)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को उनका देहरादून आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान वह राज्य को बड़ी सौगात देते हुए एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में इस दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है।

उत्तराखंड से पीएम का खास जुड़ाव (Tourism Development Uttarakhand)

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष आध्यात्मिक और भावनात्मक संबंध रहा है। उनके कार्यकाल में राज्य में कई बड़ी विकास योजनाएं शुरू हुई हैं। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया और कई ऐसे इलाकों का दौरा किया, जहां पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं पहुंचा था।

माणा गांव से हर्षिल तक विकास पर फोकस (Mana Border Area Development)

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के माणा गांव को ‘देश का पहला गांव’ कहकर नई पहचान दी। इसके अलावा गंगा के मायके कहे जाने वाले हर्षिल में पहुंचकर उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा दिया। आपदा के समय भी प्रधानमंत्री ने खुद लोगों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया है।

यह भी पढ़े :Chopta Tungnath Bus : चोपता और तुंगनाथ के लिए रुद्रप्रयाग से सीधी बस सेवा शुरू…

एक बार फिर उत्तराखंड को मिल सकती है बड़ी सौगात (Development Projects Uttarakhand)

प्रधानमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को राज्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान वे कई विकास योजनाओं को जनता को समर्पित कर सकते हैं, जिससे उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को और मजबूती मिलेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top