UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Kainchi dham bypass: कैंची धाम बायपास अक्टूबर तक होगा पूरा जाम से मिलेगी निजात
1 min read
Kainchi dham bypass : श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी जाम से निजात, कैंची धाम बाईपास का निर्माण अक्टूबर तक होगा पूरा
Kainchi dham bypass update built before October 8km work completed uttarakhand news today : विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में लाखों की संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके चलते वहां पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी जाम के झंझट से छुटकारा दिलाने के लिए नैनीताल जिले में मानसखंड परियोजना के तहत कैंची धाम के लिए बायपास मार्ग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस बाईपास को पूरा करने के लिए अक्टूबर तक का समय लग सकता है।
यह भी पढ़े :Champawat bypass news: चम्पावत 10 किमी लंबे बाईपास को कटेंगे 1882 देवदार चीड़ के पेड़
बता दें नैनीताल जिले के कैंची धाम बाईपास का निर्माण कई चरणों में हो रहा है। जिसमें पहला चरण सैनिटोरियम से दूनाखाल तक लगभग 8 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण हो चुका है, जबकि इस चरण के लिए 12 करोड़ 14 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। वन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासन ने 5 करोड़ 5 लाख की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जिसे पहाड़ी कटान का कार्य शुरू हो सका।
शिप्रा नदी पर बनाया जाएगा पुल ( nainital news today)
अब अगले चरण में शिप्रा नदी पर पुल बनाया जाएगा जिसकी लंबाई 74 मीटर होगी। इसके लिए शासन से 9 करोड़ 63 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। पुल निर्माण समेत अन्य सभी कार्य 14 जनवरी से शुरू हो गए है विभाग का लक्ष्य है कि संपूर्ण बाईपास का निर्माण अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाए। बायपास मार्ग के बनने से पाडली व चौरसा जैसे आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
8 किलोमीटर के हिस्से में निर्माण कार्य हुआ पूरा ( nainital kainchi dham news)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते शनिवार को नैनीताल जिले के दौरे पर पहुंचे जहां पर उन्होंने परियोजना में शामिल कैंची धाम बाईपास सैनेटोरियम रातीघाट का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने मुख्यमंत्री को बताया कि भवाली सेनीटोरियम से रातीघाट तक 18 .15 किलोमीटर बाईपास में से 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर हॉट मिक्स भी कर लिया गया है। उक्त कार्य हेतु 12 करोड रुपए विभाग को प्राप्त हुए थे जिसका कार्य पूरा हो चुका है। जबकि शेष 10.15 किलोमीटर मार्ग में पहाड़ कटिंग कार्य के लिए 5 करोड़ 6 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में 9 करोड़ 81 लाख से इस भाग मे कलमठ निर्माण और सुरक्षा दीवारों का निर्माण अन्य कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे नैनीताल जिले के भ्रमण पर बाईपास का किया निरीक्षण ( cm pushkar singh dhami nainital)
बाईपास को रातिघाट स्थित अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 किलोमीटर स्पान का मोटर पुल का भी निर्माण किया जाना है। इसके लिए शासन से 9 करोड़ 63 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को तेजी से करते हुए आगामी पर्यटन सीजन से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करते हुए बायपास मार्ग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने 9 करोड़ 99 लाख रुपए की धनराशि से नवनिर्मित सैनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास सड़क निर्माण कार्य इसी मार्ग में शिप्रा नदी पर नवनिर्मित 30 मी स्पान डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
