UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Kainchi dham bypass update: 15 जून से पहले शुरू हो जाएगा कैंची धाम बाईपास मार्ग
1 min read
kainchi dham bypass update : कैंची धाम बाईपास 15 जून से पहले हो जाएगा शुरू, लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने भीमताल में कैंची धाम बाईपास परियोजना की करी समीक्षा..
kainchi dham bypass update: road started before fair mela of 15 june 2026 uttarakhand breaking news today: विश्व प्रसिद्ध नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुगम बनाने की तैयारी चल रही है। जिसके चलते आगामी 15 जून 2026 तक बाईपास को चालू करने की बात कही गई है। बाईपास के चालू होने से विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम के दर्शन करने में सहूलियत होगी।
यह भी पढ़े :Kainchi dham bypass: कैंची धाम बायपास अक्टूबर तक होगा पूरा जाम से मिलेगी निजात
बता दें बीते सोमवार को नैनीताल जिले के भीमताल पहुंचे लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिये, जिस पर विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाईपास के शुरू होने की बात 15 जून 2026 कहीं गई है। हालांकि शिप्रा नदी पर 74 मी लंबे पुल के पर्यटन सीजन से पहले बनने की संभावना कम है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग अस्थाई राहत के लिए बैली ब्रिज का निर्माण करेगा।
बाईपास का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा ( nainital news today)
बाईपास 18.2 किलोमीटर लंबा है जो भवाली सेनेटोरियम से शुरू होकर रतिघाट होते हुए पाडली तक बनना है। इसमें दो चरणों में काम पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के कार्य में 10. 22 किलोमीटर में पहाड़ कटान पूरा हो गया है। अब पुल समेत अन्य कार्य होने हैं वही बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले तैयार हो जाता है तो पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा सतपाल महाराज ने 1258.12 लाख रुपए की पांच योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। गौर हो प्रत्येक वर्ष 15 जून को कैंची धाम में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है इस दिन विशाल भंडारे का आयोजन होता है। इतना ही नहीं बल्कि मेले में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
