UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Kedarnath yatra 2026: केदारनाथ हेलीकॉप्टर किराया जारी, तीन रूट्स पर बड़ा बदलाव
1 min read
Kedarnath Helicopter Booking Price: केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किराया तय, यूकाडा ने जारी की दरें (Helicopter Fare, Kedarnath Yatra 2026)
Uttarakhand: Kedarnath Helicopter Booking Price Kedarnath Heli Ticket Price, Heli Shuttle Service yatra 2026 opening: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (U-CADA) ने केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा के किराये की नई दरें जारी कर दी हैं। ये किराये आगामी 22 अप्रैल से खुलने वाले केदारनाथ धाम के लिए लागू होंगे। प्राधिकरण के अनुसार बुकिंग की तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी।
यह भी पढ़े :Adi kailash yatra 2026: आदि कैलाश मार्ग पर खुलेगी शराब की दुकान, 8 मई से यात्रा होगी शुरू
नए किराए जारी (2025 बनाम 2026 तुलना) (Kedarnath Heli Shuttle Price List)
यूकाडा द्वारा घोषित किरायों के अनुसार, वर्ष 2026 में यात्रियों को निम्न रूट्स पर यह राशि चुकानी होगी—
रूट 2025 किराया (₹) 2026 किराया अंतर(₹)
गुप्तकाशी- केदारनाथ 12,444 12,154 -290
फाटा → केदारनाथ 8,842 9,680 +838
सिरसी → केदारनाथ 8,839 6,086 -2,753
यानी इस बार कुछ रूट्स पर किराया बढ़ा है, जबकि कुछ पर कम हुआ है।
तीन प्रमुख सेक्टरों में कुल आठ कंपनियाँ देंगी सेवा(Helicopter Operators Kedarnath Yatra)
प्रशासन ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए इस वर्ष कुल आठ हेली सेवा कंपनियों को चुना गया है। ये कंपनियाँ तीन बड़े सेक्टरों में सेवाएँ देंगी—
गुप्तकाशी सेक्टर
फाटा सेक्टर
सिरसी सेक्टर
सीईओ यूकाडा डॉ. आशिष चौहान ने बताया कि सभी ऑपरेटरों को कड़े सुरक्षा मानकों के तहत सेवा देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बिना जोखिम के यात्रा की सुविधा मिल सके।
बुकिंग जल्द शुरू होगी — ऑनलाइन पोर्टल से कर सकेंगे स्लॉट बुक(Kedarnath Heli Booking Online)
अधिकारी ने बताया कि बुकिंग की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इसके बाद तीर्थयात्री IRCTC के अधिकृत पोर्टल —
heliyatra.irctc.co.in
से अपने स्लॉट बुक कर सकेंगे।
यूकाडा का कहना है कि बुकिंग सिस्टम को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालुओं को अलग-अलग पड़ावों से उड़ान भरने का विकल्प मिल सके, जिससे भीड़ का दबाव कम होगा।
