UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand khabar today: उत्तराखण्ड नंदा गौरा योजना 33 हजार बेटियों को DBT से मिली धनराशि
1 min read
Uttarakhand khabar today : नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते मे डीबीटी के जरिए पहुंचाई गई धनराशि…
Uttarakhand khabar today: Nanda Gaura Yojana 2026, 33 thousand daughters got money from DBT breaking news update live : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिसके तहत प्रदेश की कई सारी बेटियां नंदा गौरा योजना का लाभ भी ले रही है।
इसी बीच बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री ने नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश की 33,251 बालिकाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन्म के समय बेटा बेटी के बीच भेदभाव को समाप्त करते हुए कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार नंदा गौरा योजना संचालित कर रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand nanda gaura yojana: उत्तराखण्ड नंदा गौरा योजना आवेदन तिथि बढ़ी
बता दें राज्य सरकार द्वारा नंदा गौरा योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11,000 रुपए और बेटी के 12वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51,000 की धनराशि प्रदान की जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि इस योजना के तहत अब तक 3,77,784 बेटियों को कुल 11,68,49.00 रुपए की धनराशि जारी की जा चुकी है। बताते चलें इसके अलावा बेटियों को सरकारी सेवाओं में 30% का आरक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। यहीं नही बल्कि सरकारी सेवाओं में उत्तराखंड की महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है और अब कार्य संस्कृति ज्यादा बेहतर हो रही है।
प्रदेश में लखपति दीदी योजना भी कर रही काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लखपति दीदी योजना के जरिए प्रदेश की आम महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नंदा गौरा योजना कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन देने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने मे कुछ हद तक सफल रही है। जिस पर विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस वर्ष लाभान्वित होने वाली बालिकाओं में 5913 नवजात व शेष 27338 को 12वीं पास करने पर यह धनराशि मिली है।
