UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Kotdwar bribe news today: कोटद्वार रिश्वत लेते फायरमैन गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही
1 min read
kotdwar bribe news today : लीडिंग फायरमैन ₹20,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार..
kotdwar bribe news today: LFM leading fireman arrested with 20000 for NOC in pauri Garhwal Uttarakhand breaking : उत्तराखंड में लगातार अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने का सिलसिला जारी है, जिसके चलते अभी तक कई सारे अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा जा चुका है। ऐसी ही कुछ खबर पौडी जिले से सामने आ रही है, जहाँ पर फायरमैन को ₹20,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े :Haridwar bribe news today: हरिद्वार DSO 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहायक भी धरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार पौडी जिले के कोटद्वार में एक निजी स्कूल ने फायर एनओसी के लिए फायर स्टेशन में आवेदन किया था। जिसकी जांच लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह कर रहे थे, वह अपनी टीम के साथ निरीक्षण कर चुके थे। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने सभी जरूरी दस्तावेज आवेदन के साथ जमा किए। तभी अंतिम कार्यवाही पर एनओसी जारी की जानी थी, लेकिन बावजूद इसके रणवीर सिंह ने उनकी फाइल को उच्च अधिकारियों के पास नही भेजा।
विजिलेंस की टीम ने 20,000 रुपए की रिश्वत लेते दबोचा ( kotdwar news today)
स्कूल प्रबंधन के अधिकारी ने रणवीर सिंह से बात की तो उन्होंने उनसे ₹40,000 की रिश्वत मांगी। इस पर उन्होंने रकम देने से इनकार किया तो रणवीर सिंह ने ₹20,000 देने की बात कहीं। इसी बीच स्कूल प्रबंधन ने डायल 164 पर शिकायत की। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच में सच्चाई पाते हुए ट्रैप टीम गठित की जिस पर रणवीर सिंह ने स्कूल के प्रबंधक को बीते सोमवार को रिश्वत लेकर फायर स्टेशन बुलाया था। जिनके पीछे से विजिलेंस की टीम पहुंची और उन्होंने रणबीर सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के घर पर भी तलाशी ली गई जिसमें कुछ दस्तावेज विजिलेंस की टीम को हाथ लगे हैं जिनकी जांच की जा रही है।
