Connect with us
Uttarakhand: kotdwar ritu Khanduri LPG Gas Crisis, Gas Shortage News Lpg price today hike
Image : social media ( LPG Price Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / LPG Price Today: कोटद्वार में गैस किल्लत पर ऋतु खंडूड़ी बोलीं—घबराएं नहीं, LPG की कोई कमी नहीं”

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

LPG Price Today: कोटद्वार में गैस किल्लत पर ऋतु खंडूड़ी बोलीं—घबराएं नहीं, LPG की कोई कमी नहीं”

1 min read

LPG Price Today : कोटद्वार में गैस की किल्लत पर हंगामा, स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने हाथ जोड़कर की अपील (LPG Gas Shortage, LPG Cylinder Crisis, Gas Booking News, Fuel Supply Issue)

अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद पूरे देश में पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर लोगों में भारी चिंता देखने को मिल रही है। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। प्रदेशभर में लोग अचानक डीज़ल–पेट्रोल और रसोई गैस की कमी की आशंका में पंपों और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगा रहे हैं। जबकि केंद्र और राज्य सरकार लगातार आश्वस्त कर रही हैं कि किसी प्रकार की कमी नहीं है।

ऐसे माहौल में कोटद्वार में स्थिति और गर्म हो गई, जहां उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ के बीच राज्य की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण खुद लोगों को समझाने पहुंचीं।

यह भी पढ़े :LPG gas cylinder price hike today: महंगाई का लगा झटका, 196₹ बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, बढ़ी लोगों की परेशानी(LPG Cylinder Queue, Domestic Gas Supply Issue)

कोटद्वार और आस-पास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस को लेकर अफरातफरी मची हुई है। गैस एजेंसियों के बाहर महिलाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से लाइन लगाकर सिलेंडर का इंतज़ार कर रहे हैं। भीड़ बढ़ने से कई स्थानों पर तनाव की स्थिति भी बन रही है।

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण हाथ जोड़कर लोगों से संयम रखने की अपील करती नजर आती हैं, जिसमें वह कहती हैं कि गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है, अफवाहों की वजह से ही ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

“घबराएं नहीं, राज्य में गैस की कोई कमी नहीं” – ऋतु खंडूड़ी (LPG Shortage Rumors, Gas Crisis Reality Check)

वीडियो में स्पीकर कहती हैं कि
राज्य में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है । जल्दबाज़ी में कई उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करा रहे हैं । इससे कृत्रिम संकट जैसी समस्या बन रही है उन्होंने आग्रह किया कि लोग जरूरत के हिसाब से ही सिलेंडर लें और जमाखोरी (Hoarding) से बचें। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति गैस की कालाबाजारी करता पाया गया, तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों के साथ बैठक, गैस वितरण में सुधार के निर्देश (LPG Supply Management, Gas Distribution System Update)

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार कैंप कार्यालय में गैस एजेंसी प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आपात बैठक आयोजित की।
बैठक में उन्होंने स्पष्ट आदेश दिए—

रसोई गैस का डोर-टू-डोर वितरण फिर से शुरू किया जाए

उपभोक्ताओं को पुराने सिस्टम की तरह उनके घर पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए ,किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
गैस वितरण पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध व्यवस्था के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत देना और संकट की आशंका को समाप्त करना प्रशासन व एजेंसियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अफवाहों से बचें, केवल जरूरत के अनुसार ही गैस लें (LPG Hoarding Issue, Public Advisory Gas)

विधानसभा अध्यक्ष ने जनता से दोबारा अपील की कि—
गैस की आपूर्ति पर्याप्त है, अनावश्यक भीड़ और बुकिंग से ही समस्या बढ़ रही है। जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top