Connect with us
LPG gas cylinder price hike today: Inflation shocks, commercial gas cylinder prices rise by ₹196
सांकेतिक फोटो LPG gas cylinder price hike today

Home / Highlights / LPG gas cylinder price hike today: महंगाई का लगा झटका, 196₹ बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

Highlights UTTARAKHAND NEWS

LPG gas cylinder price hike today: महंगाई का लगा झटका, 196₹ बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

1 min read

LPG gas cylinder price hike today: Inflation shocks, commercial gas cylinder prices rise by ₹196: 1 अप्रैल से महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

LPG gas cylinder price hike today: Inflation shocks, commercial gas cylinder prices rise by ₹196: पहले से गैस सिलेंडर की किल्लतों से जूझ रहे देशवासियों को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही महंगाई का एक और झटका लगा है। दरअसल सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल से गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव करते हुए कमर्शियल सिलेंडर को महंगा कर दिया है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत दी गई है।

कमर्शियल सिलेंडर पर सीधा असर commercial gas cylinder price today 

भारतीय तेल विपणन कंपनियां ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 2078.50 रुपये पहुंच गया है, जो पहले 1884.50 रुपये था।
अन्य महानगरों में भी नई कीमतें लागू हो गई हैं—
कोलकाता: 2208 रुपये
मुंबई: 2031 रुपये
चेन्नई: 2246.50 रुपये
इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर की कीमत में भी 51 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर LPG gas cylinder price today

हालांकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन पिछले महीने हुई बढ़ोतरी का असर अभी भी बना हुआ है।

क्यों बढ़े दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इसका मुख्य कारण है। अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ है, जिसका सीधा असर भारत में गैस कीमतों पर दिख रहा है।

व्यापार और आम जीवन पर असर

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि इसका प्रभाव धीरे-धीरे आम उपभोक्ताओं तक भी पहुंच सकता है, क्योंकि खाने-पीने की चीजों और सेवाओं के दाम बढ़ने की संभावना है।

पहले भी हो चुकी है बढ़ोतरी gas cylinder rate increase

गौरतलब है कि इससे पहले भी मार्च महीने की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 114.50 रुपये की वृद्धि की गई थी। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम मार्च में 60 रुपये बढ़े थे, जिससे पहले ही आम जनता पर दबाव बढ़ चुका है।

यह भी पढ़ें- Social media policy India: भारत में सोशल मीडिया यूज पालिसी, सरकार हटा सकती है न्यूज कंटेंट

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top